क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने T-20 विश्व कप पर दिया बयान, IPL फैंस को मिलेगी बड़ी राहत

नई दिल्ली। इस साल 8 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी20 विश्व कप होना है, लेकिन अब इसके स्थगित होने की उम्मीद ज्यादा बढ़ गई है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया की ओर से जो बयान आया उससे आईपीएल फैंस को जरूर राहत मिलेगी। क्योंकि अब आईपीएल सीजन-13 के होने की संभावना बढ़ गई हैं। दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया यह मान गया है कि कोरोना वायरस इस साल टी20 विश्व कप करवाना बेहद मुश्किल है।

एक देश में 16 देशों की टीमें लाना असंभव
सीए के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने कहा है कि इस महामारी के बीच टूर्नामेंट करवाना बेहद मुश्किल है। एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में एडिंग्स ने मंगलवार को कहा, ''कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। ऐसे में 16 देशों की टीमों को वर्ल्ड कप के लिए एक जगह लाना चुनौती होगी। एडिंग्स ने कहा, ''इस साल विश्व कप का होना मुश्किल लग रहा है। हालांकि, अभी टूर्नामेंट के टलने या रद्द होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हम 16 देशों की टीमों को ऑस्ट्रेलिया लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अब भी कई देश ऐसे हैं, जहां कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में मुझे लगता है कि यह वास्तविकता से परे हैं या फिर यह बहुत, बहुत मुश्किल होने वाला है।''

अगर विश्व कप रद्द होता है तो आईपीएल को करवाने के लिए बीसीसीआई पूरी तरह से तैयार है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर में होने वाले आईपीएल की शुरुआत के साथ, अधिकांश मैच दक्षिण भारत में खेले जाएंगे क्योंकि मानसून उस हिस्से में गंभीर नहीं होगा। तदनुसार, चेन्नई और बैंगलोर टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए स्थान हैं। यह भी समझा गया है कि मुंबई पहले बीसीसीआई की पहली वरीयता थी लेकिन शहर में लगातार बढ़ रहे कोविड​-19 मामलों ने आयोजकों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Story first published: Tuesday, June 16, 2020, 20:18 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+