Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट के लिए 'खतरे की घंटी', उनसे ज्यादा फिट है यह युवा खिलाड़ी

नई दिल्ली। टीम इंडिया में फिटनेस के मानकों पर खरे उतरने वाले विराट कोहली को फिटनेस के लिहाज से आदर्श खिलाड़ी माना जाता है। विराट कोहली को फिटनेस के मामले में चुनौती देने वाला एक भारतीय खिलाड़ी सामने आया है। टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में भारत के लिए तीसरा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी करुण नायर को वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में शामिल नहीं किया गया। क्रिकबज को दिए एक इंटरव्‍यू में करुण नायर ने कहा कि वह टीम के सबसे फिट खिलाड़ी है।

करुण नायर ने खुलासा किया है कि टीम इंडिया के फिटनेस ट्रेनर शंकर बसु ने उन्हें खुद बताया कि वो टीम के सबसे फिट क्रिकेटर हैं। करुण नायर ने कहा, 'मैं बसु सर के साथ काफी समय बिता रहा हूं जो हमारे ट्रेनर हैं और इसके साथ-साथ बल्लेबाजी कोच संजय बांगर सर के साथ भी। काफी थ्रो-डाउन सेशन और नेट सत्र हुए हैं लेकिन खासतौर पर मैंने बसु सर के साथ सबसे ज्यादा समय बिताया है। उनके मुताबिक मैं इस टीम का सबसे फिट खिलाड़ी हूं। मुझे इस बात पर गर्व है और मैं इसमें और सुधार करते रहना चाहता हूं।'

विराट कोहली से अच्छी फिटनेस मनीष पांडे की भी है। यो-यो टेस्ट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा स्कोर मनीष पांडे के नाम दर्ज है। उन्होंने यो-यो टेस्ट में 19.2 स्कोर हासिल किया है। हालांकि करुण नायर के यो-यो टेस्ट का स्कोर अबतक सामने नहीं आया है।

Story first published: Tuesday, October 2, 2018, 9:43 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+