Asia Cup 2018: बांग्लादेश को बड़ा झटका, फाइनल मुकाबले में नहीं खेलेगा यह खिलाड़ी
नई दिल्ली। बुधवार को बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस खुशी के साथ ही बांग्लादेश के लिए एक बुरी खबर सुनने को आई। पाकिस्तान से जीत के बाद भारत के खिलाफ फाइनल जीतकर एशिया कप अपने नाम करने का सपना सजा रही बांग्लादेश की टीम को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब उसके ऑलराउंडर शाकिब अल हसन एशिया कप के फाइनल मुकाबले समेत आगामी जिम्बाब्बे सीरीज से भी बाहर हो गए।
लंबे समय से उंगली की चोट से परेशान चल रहे शाकिब का दर्द और बढ़ गया जिसके चलते वह पाकिस्तान के खिलाफ भी नहीं उतर पाए। दर्द निवारक दवाओं के बाद भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से पहले आराम नहीं मिलने पर उन्हें तुरंत स्वदेश भेजकर उनकी चोट की जांच कराई गई। शाकिब को अब लंबा आराम दिया गया है। एशिया कप का फाइनल मुकाबला मिस करने के साथ-साथ वह 23 सितंबर से 14 अक्टूबर तक होने वाली जिम्ब्बावे सीरीज में भी नहीं खेल सकेंगे।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि शाकिब करीब छह सप्ताह के लिए क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे। इस बात की भी पूरी गुंजाइश है कि उन्हें इस चोट से निपटने के लिए सर्जरी तक करानी पड़ सकती है। फाइनल मुकाबला शुक्रवार को दुबई में खेला जाएगा जहां दूसरी टीम भारत होगी।
इससे पहले बुधवार को बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 37 रन से हरा दिया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरा बांगलादेश एक समय 12 रन पर तीन शीर्ष विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहा था ऐसे में रहीम ने मोहम्मद मिथुन (60) के साथ चौथे विकेट के लिए 144 रन की साझेदारी कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में भी मदद की।टीम पूरे ओवर नही खेल पाई और 48.5 ओवर में 239 रन पर सिमट गई। जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में नौ विकेट पर 202 रन ही बना पाई। हालांकि इमाम उल हक (83) एक छोर पर डटे रहे पर शोएब मलिक (30) और आसिफ अली (31) को छोड़कर कोई भी उनका साथ नहीं दे सका। इमाम ने मलिक के साथ चौथे विकेट के लिए 67 और अली के साथ छठे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी निभाई। इमाम को महमूदुल्लाह ने लिटन के हाथों कैच करवाकर उनकी पारी का अंत किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
