अलीगढ़। क्रिकेट के मैदान पर आपने कई हादसे सुने होंगे जिसमें खिलाड़ी को गेंद लगने से गंभीर चोट आये, कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन्हे गेंद लगने से अपनी जान तक गंवानी पड़ी थी। अलीगढ़ में भी मासूम बच्चे की गेंद लगने से मौत का मामला सामने आया है।
अलीगढ़ के जटपुरा गांव में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे उसी दौरान 12 वर्ष के आकाश को गेंद उसके सीने में लगी। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया है।
मैच के दौरान जब आकाश को गेंद सीने पर लगी तो बच्चे काफी घबरा गये और वह गांव की ओर भागने लगे। बच्चे की मौत के बाद घर में मातम फैल गया है।