Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कमेंटेटर डीन जोंस से भिड़ा पाकिस्तानी फैन, दे दी मुंह बंद रखने की धमकी

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोन्स एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वो पाकिस्तानी क्रिकेट फैन से भिडे़ हैं। दरअसल एशिया कप में पाकिस्तान की हार के बाद एक पाकिस्तानी फैन ने डीन जोंस से सवाल किया कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आपको हेड कोच बनाती है तो क्या आप उसे स्वीकार करेंगे। इस पर जोंन ने जवाब देते हुए कहा कि मिकी आर्थर बेहतर विकल्प हैं। बस जोन्स के इस जवाब के बाद एक क्रिकेट फैन ने उनको अपना मुंह बंद करनी की धमकी तक दे डाली।

फैन की हरकत के बाद डीन जोंस भी भड़क गए और उसे बेवकूप बताते हुए अपने मुंह को बंद करने के लिए कह दिया। दरअसल जोंस की बात सुन पाकिस्तान फैन और भड़क गया और उसने जोंस को यहां तक कह दिया कि आप कमेंट्री बॉक्स में भी अपना मुंह बंद रखें। और अगर कमेंट्री बॉक्स में पक्षपातपूर्ण टिप्पणी की तो तुम अपने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कभी भी कमेंट्री करते नजर नहीं आओगे। इसके बाद जोंस ने उसको अपना मुंह बद करने की लिए कहा।

कई बार पाकिस्तान क्रिकेट के सपोर्ट में बोलते दिखे हैं
डीन जोंस जब भी कमेंट्री बॉक्स में होते हैं वो अक्सर पाकिस्तान क्रिकेट के सपोर्ट में बोलते दिखे हैं। जब विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन बनी थी तो जोंस ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि वो इसे नहीं मानते हैं क्योंकि भारत ने पाकिस्तान के साथ नहीं खेला है। लेकिन अब वही पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस ने उनको कमेंट्री न करने की धमकी दी है। बता दें कि एशिया कप में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 37 रन से मात देते हुए फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका मुकाबला इंडिया से है।

यह भी पढ़ें- तुर्की नहीं 2024 में जर्मनी करेगा यूएफा यूरोपियन चैंपियंस लीग की मेजबानी

Story first published: Friday, September 28, 2018, 16:07 [IST]
Other articles published on Sep 28, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+