Asia Cup 2018: 14 महीने बाद टीम में धमाल मचाने वाले जडेजा ने वापसी को लेकर कही ये बड़ी बात
नई दिल्ली। एशिया कप 2018 के मुकाबलों में भारत की धमक कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रही है। अब तक भारत ने तीन मुकाबले इस सीरीज में खेले हैं और तीनों ही मुकाबलों में धमाकेदार जीत दर्ज की है। वहीं शुक्रवार को बांग्लादेश के साथ खेले गए मुकाबले में हार्दिक पांड्या की जगह रवींद्र जडेजा को मौका मिला और उन्होंने शानदार अंदाज में वापसी की और 4 विकेट झटककर मैन ऑफ द मैच का खिताब भी जीता। इस मुकाबले के बाद जडेजा ने कहा कि वह भारतीय टीम में इस वापसी को हमेशा याद रखेंगे, क्योंकि वह इस बार काफी लंबे समय तक बाहर रहे, लेकिन साथ ही उनका कहना है कि उन्हें किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें-Asia Cup 2018: भारत का राष्ट्रगान गुनगुनाकर पाकिस्तान के फैन ने जीता सभी का दिल, देखें VIDEO
शानदार वापसी कर जीता सभी का दिलः बता दें कि वनडे मुकाबले में जडेजा बांग्लादेश के खिलाफ मैच से करीब 15 माह बाद टीम में वापसी करने वाले जडेजा ने इस मैच में 29 रन देकर 4 विकेट लिए। जडेजा ने मैच के बाद कहा कि मैं हमेशा इस वापसी को याद रखूंगा, क्योंकि मैंने करीब 480 दिन के बाद भारतीय टीम में वापसी की है। इससे पहले मैं इतने ज्यादा लंबे समय तक बाहर नहीं रहा था। इसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे किसी को कुछ साबित नहीं करना। मुझे अपने कौशल को और निखारने की जरूरत है. मुझे किसी को यह दिखाने की जरूरत नहीं है कि मैं क्या कर सकता हूं. मुझे खुद को ही चुनौती देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि जब भी मुझे मौका मिलेगा मैं टीम में अच्छा प्रदर्शन करुंगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
