For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ट्वेंटी-20 विश्व कप : सुपर-8 दौर के मुकाबले आज से (लीड-1)

By Staff

विश्व कप में हिस्सा ले रहीं 12 टीमों को तीन-तीन के चार समूहों में विभाजित किया गया था। ग्रुप-ए में पाकिस्तान, बांग्लादेश और आस्ट्रेलिया को रखा गया था जबकि ग्रुप-बी में श्रीलंका, जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड की टीमें थीं।

ग्रुप-सी में भारत, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमों को रखा गया था और ग्रुप-डी में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और आयरलैंड की टीमें थीं। प्रत्येक ग्रुप से दो टीमों ने सुपर-8 दौर के लिए क्वालीफाई किया है।

सुपर-8 दौर के लिए भी दो ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप-ई में ग्रुप-ए की पहली, ग्रुप-बी की दूसरी, ग्रुप-सी की पहली और ग्रुप-डी की दूसरी वरीय टीमों को रखा गया है।

इसी तरह ग्रुप-एफ में ग्रुप-बी की पहली, ग्रुप-ए की दूसरी, ग्रुप-सी की दूसरी और ग्रुप-डी की पहली वरीय टीम को जगह मिली है। अंतिम चार दौर के लिए इन्हीं टीमों के बीच भिड़ंत होगी।

ग्रुप-ए से आस्ट्रेलिया ने पहला स्थान हासिल किया है जबकि पाकिस्तान को दूसरा स्थान मिला है। बांग्लादेश को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। ग्रुप-बी से न्यूजीलैंड पहले और श्रीलंका की टीम दूसरे स्थान पर रही है। जिंबाब्वे को बाहर जाना पड़ा है।

ग्रुप-सी से भारत ने अपने दोनों मैच जीतकर पहला स्थान हासिल किया है जबकि एक जीत और एक हार के साथ दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर रही है। विश्व कप में पहली बार शिरकत कर रहे अफगानिस्तान को बाहर जाना पड़ा है।

ग्रुप-डी से मेजबान वेस्टइंडीज ने पहला और इंग्लैंड ने दूसरा स्थान हासिल किया है। आयरलैंड की छुट्टी हो गई है। यह एकमात्र ग्रुप है, जिसके दो मैचों का परिणाम डकवर्थ-लेविस नियम के आधार पर निकला है।

सुपर-8 दौर और उसके बाद का कार्यक्रम इस प्रकार है :

6 मई (गुरुवार) : इंगैलंड बनाम पाकिस्तान, किंग्सटन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस

6 मई (गुरुवार) : न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, किंग्सटन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस

7 मई (शुक्रवार) : आस्ट्रेलिया बनाम भारत, किंग्सटन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस

7 मई (शुक्रवार) : वेस्टइंजीज बनाम श्रीलंका, किंग्सटन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस

8 मई (शनिवार) : न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, किंग्सटन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस

8 मई (शनिवार) : इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, किंग्सटन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस

9 मई (रविवार) : वेस्टइंडीज बनाम भारत, किंग्सटन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस

9 मई (रविवार) : आस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, किंग्सटन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस

10 मई (सोमवार) : पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, ब्यूसेजर स्टेडियम, ग्रास इस्लेट, सेंट लूसिया

10 मई (सोमवार) : इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, ब्यूसेजर स्टेडियम, ग्रास इस्लेट, सेंट लूसिया

11 मई (मंगलवार) : भारत बनाम श्रीलंका, ब्यूसेजर स्टेडियम, ग्रास इस्लेट, सेंट लूसिया

11 मई (मंगलवार) : वेस्टइंडीज बनाम आस्ट्रेलिया, ब्यूसेजर स्टेडियम, ग्रास इस्लेट, सेंट लूसिया

13 मई (गुरुवार) : पहला सेमीफाइनल, ब्यूसेजर स्टेडियम, ग्रास इस्लेट, सेंट लूसिया

14 मई (शुक्रवार) : दूसरा सेमीफाइनल, ब्यूसेजर स्टेडियम, ग्रास इस्लेट, सेंट लूसिया

16 मई (रविवार) : फाइनल, किंग्सटन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+