क्या क्रिकेट से जल्दी संन्यास लेंगे विराट कोहली, इस शख्स ने खोला राज
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का मौजूदा प्रदर्शन देखकर लगता है कि विराट कोहली क्रिकेट के हर रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। विराट अपनी हर पारी के बाद एक रिकॉर्ड बनाते हैं या फिर रिकॉर्ड के करीब पहुंच जाते हैं। क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी के प्रदर्शन में उसके फिटनेस का अहम रोल होता है। प्रदर्शन अच्छा होने के बाद भी खिलाड़ी फिट नहीं हो तो टीम में जगह बनानी मुश्किल हो जाती है। हर क्रिकेटर की जिंदगी में एक फेज आता है जब वह क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में सोचने लगता है। हाल ही में विराट ने भी अपने संन्यास को लेकर एक बड़ी बात कही। क्या विराट वाकई में संन्यास लेने की सोच रहे हैं।

करियर में कुछ साल बचे हैं!
पहले वनडे के बाद विराट के एक बयान से कई फैंस सकते में आ गए थे। बकौल विराट, 'मेरे करियर में कुछ साल बचे हैं और मैं इस खेल का मजा लेना चाहता हूं। देश के लिए खेलना बड़े सम्मान की बात है। मैं किसी मैच को हल्के में नहीं लेता। आपको अपने खेल के प्रति ईमानदार रहना चाहिए, यही मैं करने की कोशिश कर रहा हूं।'

बचपन के कोच का बयान:
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में उनके बल्ले से निकले 140 रन के बाद कोच राजकुमार शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उनका बयान इसी संदर्भ में था कि कोहली जल्द संन्यास ले लेंगे।
...जब 'भगवान' को गेंदबाजी कर पेसर से हमेशा के लिए स्पिनर बन गए पप्पू रॉय, जानिए दिलचस्प कहानी

विराट 40 साल की उम्र तक रिटायरमेंट नहीं लेंगे:
कोहली के बचपन के कोच रहे राजकुमार शर्मा ने एक निजी चैनल पर दावा किया कि विराट 40 साल की उम्र तक रिटायरमेंट नहीं लेंगे। वे रन बनाने के लिए भूखे हैं और उनकी ये भूख जल्दी खत्म नहीं होने वाली।

कई गेम मिस कर चुके हैं कोहली:
बता दें कि विराट कोहली इस साल कई सारे गेम मिस कर चुके हैं। इंग्लैंड दौरे के दौरान भी उनकी बैक में दर्द सामने आया था। हालांकि विराट को एशिया कप में आराम देकर बीसीसीआई ने विराट को हल्की राहत जरूर पहुंचाई थी। इससे पहले आईपीएल के दौरान चोटिल होने के चलते विराट को काउंटी क्रिकेट भी छोड़नी पड़ी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
