नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है नया सीजन
नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी का अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस टीम ने अपने खेल से पूर्वोत्तर तथा देश के दूसरे हिस्से में बसे अपने प्रशंसकों को उल्लासित होने का मौका दिया है लेकिन इसके बावजूद हाईलैंडर्स नाम से मशहूर इस टीम के प्रशंसक खुलकर खुशी नहीं मना रहे क्योंकि इसके लिए समय से पहले खुशी मनाना अपशगुन साबित होता रहा है।इसका कारण यह है कि फुटबाल के प्रति अगाध प्रेम रखने वाले खिलाड़ियों से सजी यह टीम अब तक बीते चार सीजन में एक बार भी प्लेआफ का टिकट नहीं कटा सकी है।
इस साल हालांकि इस टीम के लिए उम्मीदों का नया सूरज उगा है। इस टीम ने अब तक छह मै खेलै हैं और बीते सभी चार सीजनों से उलट उसका अब तक का प्रदर्शन रहा है। एेसा लग रहा है कि इस टीम के लिए खराब दौर गुजर चुका है। यह क्लब बेशक अंकतालिका में पांचवें स्थान पर हो लेकिन तालिका में टाप पर आसीन से एफसी गोवा से उसके सिर्फ पांच अंक कम हैं। अहम बात यह है कि टाप पांच टीमों में से सिर्फ इसी ने छह मैच खेलै हैं।तो एेसा क्या है कि नार्थईस्ट के प्रशंसक अपनी टीम की हालिया सफलता का जश्न नहीं मना रहे हैं।इस टीम के प्रशंसकों ने इसी तरह के हालात पहले भी देखे हैं लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया था। साल 2016 में इस टीम ने शुरुआती पांच मैचों में 10 अंक हासिल कर लिए थे लेकिन इसके बाद वह लगातार चार मैच हार गई। यही नहीं. छह मैचों में उसे अंक बांटने प़ड़े थे और इसी कारण वह प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो गई थी।इस बार एक अहम बदलाव देखने को आ रहा है। एल्को स्काटोरी जैसे माहिर कोच की देखरेख में जान अब्राहम की इस टीम ने आईएसएस के इस सीजन में पानी में उतरी बत्तख जैसा व्यावहार किया है और बिना इधर-उधर घूमे सीधी तैरती जा रही है।
स्काटोरी ने कहा-यह तो तय है कि किसी ने हमारी इतनी सुदृढ़ स्थिति के बारे में कल्पना नहीं की होगी। इस क्लब ने बीते संस्करणो मे भी काफी अच्छा काम किया था लेकिन अब इस क्लब के खिलाड़ी, मालिक और सहयोगी स्टाफ अपनी मौजूदा स्थिति को लेकर काफी गर्व महसूस कर रहे होंगे। यह एक यात्रा है और हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।-
हाईलैंडर्स की मौजूदा सफलता के पीछे बार्थोमोलोव ओग्बेचे का ब़ड़ा हाथ रहा है। ओग्बेचे इस सीजन में छह गोल कर चुके हैं और टाप स्कोरर्स की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। इस टीम ने अब तक कुल 10 गोल किए हैं और इनमें से छह इस तेजतर्रार खिलाड़ी के नाम रहे हैं। इस खिलाड़ी ने अपने अप्रोच से अपने साथियों पर सकारात्मक असर डाला है।
एेसे में जबकि ओग्बेचे ने टीम के लिए 60 फीसदी गोल किए हैं, यह भी कहा जा सकता है कि इस नाइजीरियाई खिलाड़ी पर जरूरत से अधिक आश्रित रहना सीजन के तीसरे चरण में स्काटोरी के लिए महंगा पड़ सकता है।
इस सीजन में मैदान पर इस टीम का अनुशासन देखने लायक रहा है। इस टीम का डिफेंस शानदार रहा है । इस टीम ने इस सीजन में अब तक सिर्फ सात गोल खाए हैं। बेंगलुरू की टीम ही इस सीजन में हाईलैंडर्स से कम गोल खाए हैं।
स्काटोरी ने इस टीम की क्षमता को पूरी तरह बदल दिया है। उसमें एक नई ऊर्जा का संचार किया है और अपनी सटीक तथा सूझबूझ भरी रणनीति के माध्यम से टीम की संरचना को मजबूत किया है।
यह टीम पांचवें सीजन में कई फारमेशंस के साथ खेली है। इसने 4-2-3-1 और 4-4-2-1 के फारमेशन के साथ मैदान पर सहजता से बेहतरीन खेल दिखाया है। चेन्नइयन एफसी के खिलाफ उसकी 4-3 की जीत इस बात का गवाह है कि यह टीम जीत के लिए प्रतिबद्ध है और पूरे अनुशासन तथा पैनेपन के साथ विपक्षी टीम पर हमले बोलती है।
आईएसएल में दूसरा ब्रेक हो चुका है। ब्रेक समाप्त होती है नार्थईस्ट को अपना अभियान फिर से शुरू करना है और अगले कुछ मैच इस टीम के प्रशंसकों के लिए स्थिति साफ कर देंगे। इसके बाद से इस निर्णय पर पहुंच सकेंगे कि उन्हें आखिरकार अपनी टीम की सफलता का जश्न मनाना चाहिए या नहीं।
-
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
