For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

यूपी टीम के खिलाड़ी के साथ कई सालों तक क्रिकेट कोच ने किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

गाजियाबाद। गुरु कहने को इस दुनिया में सबसे बड़ा ओहदा है लेकिन गाजियाबाद में क्रिकेट के कोच ने इस सम्मानित पद की गरिमा को तार-तार कर दिया। यहां एक ऐसा मामला सामने आया है जहां कोच ही अपने छात्र के साथ दरिंदगी करता था।

खेल खेल में 9 साल के बच्चे ने किया 6 साल की बच्ची का रेप

नगर की थ्रीएस क्रिकेट अकादमी के कोच नमन शर्मा पर 15 साल के मासूम बच्चे पर कुकर्म का आरोप लगा है। मासूम के पिता ने नमन कोच शर्मा के खिलाफ कुकर्म की एफआईआर भी दर्ज करी दी है।

आसाराम के समर्थक स्कूल में बांट रहे सेक्स पावर बढ़ाने की किताब

किशोर के पिता का ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को खेलते समय चोट लग गयी थी जिसके बाद कोच उसे इलाज के लिए गांधीनगर के अस्पताल ले गया जहां उसने उनके बेटे के साथ दुष्कर्म किया।

पिता ने आरोप लगाया कि कोच ने उनके बेटे को धमकी दी कि अगर उसने इसकी शिकायत किसी से की तो वह उसे जान से मार देगा। जिसके बाद वह काफी समय तक बच्चे के साथ दुराचार करता रहा। पिता का कहना है कि उनका बेटा अंडर 23 यूपी टीम के लिए खेल चुका है।

वहीं इस मामले में एसओ रणवीर सिंह का कहना है कि पिता ने एफआईआर लिखायी है जिसमें उन्होंने बच्चे के साथ कोच पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पिता का आरोप है कि इसी महीने उनके बेटे को चयनकर्ताओं के साथ मीटिंग का हवाला देकर कोच अपने घर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

एसओ ने बताया कि बच्चे काफी दिनों से एकांत में रहने लगा था और डरा सहमा सा रहता था जिसके बाद उसने अपने पिता को पूरा माजरा बताया जिसके बाद मामला दर्ज कराया गया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+