पारी की शुरुआत करने आए पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज तातेंदा ताइबू 14 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 21 रन बनाने के बाद टिम सऊदी की गेंद पर जैकब ओरम के हाथों लपके गए।
जिंबाब्वे का यह विकेट 36 रन के कुल योग पर गिरा। जिंबाब्वे ने पांच ओवरों की समाप्ति के बाद एक विकेट खोकर 41 रन बना लिए हैं। हेमिल्टन मासाकाद्जा 16 और एंडी ब्लिगनॉट एक रन बनाकर खेल रहे हैं। हेमिल्टन ने 15 गेंदों पर दो चौके लगाए हैं।
अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को पटखनी देने वाली कीवी टीम का सुपर-8 में पहुंचना तय है लेकिन जिंबाब्वे की राह आसान नहीं है। उसे सोमवार को श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
इस मैच में उलटफेर करने की स्थिति में भी जिंबाब्वे की टीम सुपर-8 दौर में नहीं पहुंच सकती क्योंकि उसका नेट रन रेट बाकी की दोनों टीमों की तुलना में काफी कम है।
विश्व कप के तीसरे संस्करण में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन्हें तीन-तीन के चार ग्रुप में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ग्रुप से दो टीमें सुपर-8 दौर में पहुंचेंगी। उनके बीच सेमीफाइनल की जंग होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।