Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

MeToo : महिलाओं के समर्थन में उतरीं क्रिकेटर मिताली राज, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने भारत में चल रहे मीटू कैंपेन के प्रति अपना समर्थन जताते हुए कहा कि यह अभियान यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं के लिए काफी जरूरी है।
मिताली ने कहा कि मैं इस मीटू कैंपेन क समर्थन करती हूं। महिलाओं के लिए यह अभियान हमारे वर्क प्लेस , दफ्तर और ऑफिस में खुद को सुरक्षित करने में मदद करेगा। मिताली ने कहा कि रजामंदी भी एक शब्द होता है लेकिन अक्सर बहुत से लोग इस बात को नहीं समझते हैं।
मिताली ने कहा कि अगर ऐसा किसी के साथ होता है तो उसे बिना किसी हिचक के आवाज उठानी चाहिए बिना यह सोचे हुए कि कौन क्या सोचेगा या कहेगा।

बता दें कि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर "@PedestrianPoet" नाम के हैंडल से इमेल की स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए उक्त महिला की तरफ से बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी पर उसका सेक्सुअल हरासमेंट करने का आरोप लगाया गया है। इस ट्विटर अकाउंट पर जिस इमेल का स्क्रीन शॉट शेयर किया गया है उसे राहुल जौहरी की ओर से महिला पत्रकार को भेजा गया हुआ बताया गया है। महिला ने जौहरी पर आरोप लगाया है, 'मेरी राहुल जौहरी से एक जॉब अर्पाच्युनिटी के सिलसिले में मुलाकात हुई थी। हम दोनों एक काफी शॉप में मिले थे और तब राहुल जौहरी ने नौकरी के बदले मुझसे कुछ चाहते थे।

सिंधु ने भी किया था समर्थन:

दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन-आइडिया द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर 'वोडाफोन सखी' नामक सेवा की शुरुआत के मौके पर संवाददाताओं से बातचीत में सिंधु ने बताया कि मैं उन लोगों की सराहना करती हूं, जो सामने आकर इस बारे में अपनी बात रख रही हैं। मैं इस चीज का सम्मान करती हूं कि वे आगे आकर अपनी राय जाहिर कर रही हैं।

Story first published: Tuesday, October 16, 2018, 17:22 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+