क्रिकेट इफेक्ट- कल देश को होगा सिरदर्द-पेटदर्द

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) कल देश फ्लू,सिरदर्द,पेट दर्द, सिरदर्द से परेशान होगा। ये कुछ बहाने हैं जिनके चलते हजारों-लाखों लोग या तो आफिस से छुट्टी लेंगे या इन कारणों के चलते घर से काम करने की अपने बास से इजाजत लेंगे। आप समझ गए होंगे कि कल देश में छुट्टी लेने का माहौल क्यों रहेगा।

दरअसल गुरुवार को सिडनी में भारत-आस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 का सेमी फाइनल मैच खेला जाना है। जो भी टीम भी कल खेले जाने वाले मैच में फतेह हासिल करेगी उसे फाइनल में खेलने का मौका मिलेगा न्यूजीलैंड के खिलाफ।

दफ्तरों में कम आएंगे लोग

आरपीजी ग्रुप के चीफ हरीश गोयनका ने ट्वीट किया कि 26 मार्च को बहुत से दफ्तरों में फ्लू, सिरदर्द,पेट दर्द वगैरह के कारण कम मुलाजिम पहुंचेंगे। उनकी बात में दम नजर आता है।

राजधानी के कृष्णा नगर में अपना आटो शो-रूम चलाने वाले अजय सोनी कहते हैं कि उनके कम से कम तीन मुलाजिमों ने उनसे 26 मार्च की अलग-अलग कारणों से छुट्टी ली है। उन्होंने कहा कि मुझे मालूम है कि उनके दफ्तर में काम करने वाले मैच देखने का बहाना बना रहे हैं। इसलिए मैंने उन्हें छुट्टी दे दी। उन्होंने भी माना कि कल बाजार से कम से कम मैच के दौरान तो कस्टमर गायब रहेंगे। यानी सेल ठंडी रहेगी। वजह भारत-आस्ट्रेलिया के बीच मैच है।

मैच देखने में बिजी

राजधानी की एक प्रमुख चार्टर्ड एकाउंटेट फर्म के चीफ सुरेन्द्र कुमार गंभीर ने बताया कि उनसे कल इनकम टैक्स विभाग में कोई मिलने को तैयार नहीं। वे जिस भी अधिकारी से मिलना चाह रहे हैं,सभी ने उन्हें टालू जवाब दिए। सब मैच देखने में बिजी रहेंगे।

इस वर्ल्ड कप में पहले हुए भारत-पाकिस्तान के बीच के मुकाबले वाले दिन भी दफ्तरों में बहुत कम लोग पहुंचे थे। उस दिन दिल्ली और एनसीआर की सड़कों पर ट्रैफिक भी कम था। यही मंजर कल भी होने वाला है।

देश की प्रमुख रीयल एस्टेट एडवाइजरी सैंचुरी 21 के मैनेजिंग डायरेक्टर डा. देवेन्द्र गुप्ता को भी आशंका है कि कल खास मैच के कारण उनके दफ्तर में सही तरी से कामकाज नहीं हो सकेगा। हालांकि उन्होंने अपने ग्रेटर कैलाश के दफ्तर में पेशेवरों को मैच दिखाने के लिए टीवी लगाए हैं।

Story first published: Wednesday, March 25, 2015, 12:55 [IST]
Other articles published on Mar 25, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+