आईसीसी द्वारा लगाए गए संगीन आरोप पर सनथ जयसूर्या ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात
नई दिल्ली। श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को अपने भ्रष्टारचार रोधी नियम (एसीयू) के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। आईसीसी ने एक बयान जारी कर बताया है कि उसने पूर्व बल्लेबाज को आरोपों के खिलाफ जवाब देने के लिए 15 अक्टूबर से कुल 14 दिनों का समय दिया है। श्रीलंका के खिलाड़ियों की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं, अभी हाल ही में दो दिग्गज खिलाड़ी भी मीटू के विवाद में फंसे हुए हैं।
आईसीसी ने अपने जारी बयान में कहा है कि जयसूर्या ने उसके दो नियमों का उल्लंघन किया है। आईसीसी ने उन पर अनुच्छेद 2.4.6 और 2.4.7 के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। बता दें कि श्रीलंका की चयनसमिति के पूर्व चैयरनमैन पर 2.4.6 के तहत आरोप है कि उन्होंने एसीयू की जांच में सहयोग नहीं किया। जबकि 2.4.7 के तहत उन पर एसीयू की जांच को बाधित तथा जांच में देरी करने के आरोप लगाए हैं। इस आरोप के बाद जयसूर्या ने अपने ऊपर लगे आरोपोंं पर चुप्पी तोड़ी है।
बता दें कि क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद जयसूर्या ने राजनीति में भी हाथ आजमाया और संसद के लिए चुने जाने के बाद मंत्री भी बने।वह 2013 में श्रीलंका क्रिकेट के चयन समिति के अध्यक्ष भी बने लेकिन 2015 में टीम की असफलता के बाद उनका कार्यकाल खत्म हो गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
