2 रूपए की पेप्सी, रहीम भाई सेक्सी, दर्शकों ने जमकर लगाए नारे, वीडियो वायरल

India vs Bangladesh: Mushfiqur Rahim trolled by Indore Fans in stadium| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। कोई क्रिकेट मैच हो और स्टेडियम में माैजूद हजारों दर्शकों में जुनून ना देखने को मिले ऐसे भला कैसे हो सकता है। सोशल मीडिया पर ना सिर्फ खिलाड़ियों के कुछ मजेदार वीडियो सामने आते हैं बल्कि कई बार दर्शक भी स्टेडियम में बैठे ही ऐसी हरकत कर देते हैं जो फिर खबरों की हैडलाइन बन जाती है। भारत ने बांग्लादेश को इंदाैर में हुए पहले टेस्ट में एक पारी और 130 रनों से हराया था। लेकिन इस मैच के दाैरान का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।

दरअसल, ट्विटर स्टेडियम में बैठे कुछ दर्शकों का ऐसा वीडियो सामने आया जिसमें वह बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को लेकर नारेबाजी करने लग पड़े। वीडियो में रहीम बाउंड्री पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस दाैरान बैठे दर्शकों ने रहीम का नाम लेकर चिल्लाना शुरू कर दिया। दर्शकों ने उन्हें एक नारे के जरिए ट्रोल करने की कोशिश की। वो चिल्लाने लगे- '2 रुपए की पेप्सी, रहीम भाई सेक्सी'

सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। हालांकि कईयों ने इसकी आलोचना भी की है कि मेहमान टीम के खिलाड़ियों पर ऐसा मजाक करना उचित नहीं है। यह वीडियो उस दाैरान का है जब भारतीय टीम पहली पारी खेल रही थी। गाैर हो कि भारत-बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट सीरीज चल रही है। अब आखिरी मैच 22 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा जो डे-नाइट टेस्ट होगा। भारतीय टीम पहली बार कोई डे-नाइट टेस्ट खेलने जा रही है, जिसे जीतकर वह मेहमान टीम को खाली हाथ वापस भेजने की तैयारी करेगी। इससे पहले हुई तीन टी20 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की।

Story first published: Wednesday, November 20, 2019, 13:15 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+