For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सियासी मैदान मारने पर इमरान को मिली क्रिकेट जगत से बधाई, जानिए किसने क्या कहा ...

नई दिल्ली। क्रिकेट की पिच पर हिट रहने वाले पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी इमरान खान ने सियासत में ऐसा पांव जमाया कि वह पाकिस्तान के वजीर-ए आजम की गद्दी तक पहुंच गए। सियासत में आवाम द्वारा खुद पर राज करने की मुहर लगने के बाद इमरान को बधाई देने वालों का तांता लगा है। उनके अपने मुल्क से लेकर सरहद पार से उनके लिए बधाई आ रही है।क्रिकेट जगत की हस्तियों ने विश्व कप विजेता खिलाड़ी को बधाई दी जिनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) को सब से ज्यादा सीट हासिल हुई है।

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम ने लिखा है," देश के नए प्रधानमंत्री को बधाई, यह सब कुछ बहुत सामान्य था।मैं उन्हें अभी भी कप्तान ही कहूंगा"



लाला के नाम से मशहूर पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने ट्वीट कर कहा है, "एतिहासिक जीत के लिए बधाई।22 साल पुराना संघर्ष का नतीजा मिला। मुल्क के लोगों को आपसे काफी उम्मीदें है आप आगे आकर नेतृत्व करें।मैं मीडिया और विपक्षी पार्टियों से चुनाव के नतीजे स्वीकार करने का आग्रह करता हूं।"


पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी इमारन को बधाई दी है।उन्होंने लिखा है,"यह 22 साल की मेहनत, प्रतिबद्धता, प्रयास और हार न मानने की जिद का परिणाम है। बधाई हो इमरान खान। आपने कर दिखाया।"

भारतीय खिलाड़ियों ने भी दी बधाई
इमरान खान को बधाई देने वालों में भारतीय खिलाड़ी भी शामिल रहे।हरभजन सिंह से लेकर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी इमरान खान को बधाई दी।

हरभजन ने ट्वीट किया , "इमरान खान को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के लिए बधाई। मैं उम्मीद करता हूं कि आप शांति और खुशियां लेकर आओगे और उज्जवल भविष्य के लिए काम करोगे। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'



वहीं पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने भी उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा , "इमरान ने हमेशा नये मानदंड तय किये और वहां तक पहुंचने की कोशिश की। मेरे नायक इमरान खान को बधाई और शुभकामनाएं।'


पूर्व कप्तान सौरव गांगुली कहा, "उन्हें बधाई। वह लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे थे और अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं।"

Story first published: Saturday, July 28, 2018, 12:17 [IST]
Other articles published on Jul 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+