जसप्रीत बुमराह ने दिया पाकिस्तानी गेंदबाज जावेद को करारा जवाब, कही ये बड़ी बात
नई दिल्ली। भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को उनकी लेंथ और बॉलिंग एक्शन उनकी गेंदबाजी को खास बनाते हैं। उनकी गेंदबाजी को लेकर अक्सर विशेषज्ञ अलग-अलग राय रखते हैं। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने कहा कि अपने अजीब गेंदबाजी एक्शन की वजह से ही बुमराह अक्सर चोटिल होते रहते हैं।
इस बात को लेकर बुमराह से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं इस बात पर ध्यान नहीं देता कि विशेषज्ञ क्या कह रहे हैं, क्या नहीं। मैं इस पर ध्यान लगाता हूं कि किस चीज से मुझे मदद मिलती है और मैं अपने शरीर पर ध्यान लगाने की कोशिश करता हूं कि मुझे खुद को फिट बनाए रखने के लिए क्या करने की जरूरत है। क्रिकेट में कोई भी परफेक्ट एक्शन नहीं होता, मुझे एक भी ऐसा गेंदबाज बताओ जो चोटिल नहीं होता। मैं इस पर ध्यान लगाता हूं कि अपना फिटनेस स्तर किस तरह से सुधारूं।'
डेथ ओवर के एक्सपर्ट माने जाने वाले गेंदबाज बुमराह ने से ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर एक सवाल किया गया जिस पर उन्होंने कहा कि हालात को देखे बिना आगामी ऑस्ट्रेलियाई दौरे के बारे में टिप्पणी करना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा, 'वहां हमेशा गेंद बाउंस होती है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में अब ज्यादा स्कोर वाले मैच भी हो रहे हैं। मैं ज्यादा आगे के बारे में ध्यान नहीं लगा रहा हूं, मैं सिर्फ अगले मैच के बारे में सोचूंगा।'
बुमराह ने कहा, 'जब मैं ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाऊंगा तो मैं विकेट का आकलन करूंगा। क्योंकि अगर आप कुछ सोचकर जाओ और आपको ऐसा नहीं मिले तो कोई आपके पास कोई चारा नहीं होगा। वहां जाकर देखने के बाद ही आगे की स्ट्रेटजी बनाई जाएगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
