Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अरुणिमा की मदद के लिए आगे आए युवराज और हरभजन सिंह

बेंगलुरु। भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और युवराज सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की वालीबाल खिलाड़ी अरुणिमा सिन्हा (सोनू) को एक-एक लाख रुपए की वित्तीय मदद देने की पेशकश की है।

गौरतलब है कि बरेली के नजदीक लूटपाट का विरोध करने पर मंगलवार रात तीन बदमाशों ने अरुणिमा को चलती ट्रेन से फेंक दिया था जिसके कारण उन्हें अपना एक पांव गंवाना पड़ा। ये हादसा उस समय हुआ जब तीन बदमाशों ने ट्रेन में सवार अरुणिमा की सोने की चेन लूटनी चाही, अरुणिमा ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। ट्रैक पर गिरी अरुणिमा का एक पांव दूसरे ट्रैक से गुजर रही ट्रेन के नीचे आ गया।

युवराज सिंह फाउंडेशन की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "जो भी अरुणिमा के साथ हुआ, वह बड़ा दुर्भाग्य है।'' उन्होंने कहा मैं जानता हूं उनके साथ जो हुआ उसकी भरपाई नहीं की जा सकती, लेकिन मैं उन्हें एक लाख रुपये की छोटी सी वित्तीय मदद देना चाहता हूं।" हरभजन ने कहा 'मुझे अपने एक दोस्त से इस घटना के बारे में पता लगा और इस लड़की के लिए मुझे बहुत दुख हुआ। एक खिलाड़ी के तौर पर दूसरे खिलाडी़ की मदद करना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए मैं अरुणिमा को छोटी सी मदद देना चाहता हूं।'

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+