IND vsWI 2nd ODI: विराट की पारी पर भारी होप की पारी, भारत और विंडीज के बीच मैच टाई
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में मैच टाई हो गया। हेटमेयर और शाई होप की शानदार पारी की बदौलत भारत जीता हुआ मैच अपने नाम नहीं कर सका। होप ने शानदार नाबाद 123 की पारी खेली। इससे पहले भारत ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने आए रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने भारत को सधी शुरुआत नहीं दिलाई। पिछले मैच में शानदार शतक लगाने वाले रोहित शर्मा 4 रन बनाकर रोच का शिकार बने। कई पारियों से शिखर धवन का खामोश बल्ला इस मैच में जोर पकड़ता दिखाई दे रहा था कि नर्स की गेंद पर आउट हो गए। धवन ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 29 रन बनाए ।
इसके बाद भारत की पारी की कमान कप्तान विराट कोहली ने संभाली और शानदार 157 रन बनाते हुए नाबाद रहे। उनकी इस पारी के दौरान उन्होंने कई सारे रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। विराट कोहली की इस पारी के दौरान अंबाती रायुडू ने भी उनका बखूबी साथ निभाया और 80 गेंद में 73 रन की पारी खेली । विराट कोहली एक छोर से विकेट रोककर बेहतरीन बल्लेबाजी करते नजर आए। कोहली ने इस पारी के जरिए वनडे में सचिन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे कम पारी में वनडे फॉर्मेट में 10 हजार रन पूरे किए। धोनी ने इस मैच में अपने प्रशंसकों को एक बार फिर से नाराज किया और वह 20 रन बनाकर मकॉय का शिकार बने। विराट की तेज पारी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 322 रनों का लक्ष्य रखा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
