एशिया कप : क्या रोहित के 'जांबाज' को चित कर पाएंगे बांग्लादेश के 'शेर'
नई दिल्ली। एशिया कप 2018 के फाइनल काल मुकाबला 28 सितंबर यानी की शुक्रवार को डिफेंडिंग चैंपियन भारत और पिछली बार की उपविजेता बांग्लादेश के बीच भारतीय समयानुसार 5 बजे शाम से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में अगर भारत की बात करें तो उसका सफर अब तक अजेय रहा है। वहीं , उसने इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश को भी मात दी है लेकिन वो किसी भी सूरत में बांग्लादेश को हल्के में नहीं लेना चाहेगी। भारत इस सीरीज पर अगर कब्जा करता है तो सातवीं बार वो एशिया का विजेता बन जाएगा।
ये भी पढ़ें-एशिया कप में धमाकेदार पारी खेलने वाले शिखर धवन होंगे टीम से बाहर !

बांग्लादेश उलटफेर करने में माहिरः
इस सीरीज में अगर बात करें तो एक समय ऐसा लगा था कि बांग्लादेश का सफर समाप्त हो जाएगा लेकिन इस टीम ने शानदार वापसी की और पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। ऐसे में भारतीय टीम चाहेगी की वो एक शानदार रणनीति के तहत मैदान में उतरे और इस खिताब पर कब्जा करे। वहीं अगर अनुमान और आंकड़ों की बात करें तो भारत अब भी रिकार्ड सातवीं बार खिताब जीतने का प्रबल दावेदार है जबकि बांग्लादेश को उम्मीद होगी कि खिताबी मुकाबले में तीसरी बार भाग्य उसका साथ देगा। वहीं फाइनल से पहले बांग्लादेश के लिये शाकिब जैसे अपने प्रमुख खिलाड़ियों का चोटिल होना चिंता का विषय है। वहीं सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल हाथ में फ्रैक्चर के कारण पहले ही बाहर हो गये थे।

रोहित उतारेंगे बेहतरीन टीमः
गौरतलब हो कि अफगानिस्तान के खिलाफ टाई हुए सुपर चार मुकाबले में पांच नियमित खिलाड़ियों को विश्राम देने के बाद भारतीय टीम फाइनल में मजबूत टीम के साथ उतरेगी। कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन की सफल सलामी जोड़ी शीर्ष क्रम में वापसी करेगी तो जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल गेंदबाजी को मजबूती प्रदान करेंगे। वहीं भारतीय सलामी जोड़ी और प्रमुख गेंदबाजों पर भारत की नजर होगी और इनके कमाल पर भी निगाहें होंगी।

मध्यक्रम पर करना होगा फोकसः
भारत की सलामी जोड़ी ने इस सीरीज में खासा धमाल मचाया है लेकिन भारतीय मध्यक्रम की अगर बात करें तो वो उतना अधिक प्रभावी नजर नहीं आ रहा है। अंबाती रायुडु ने सभी मैचों में अच्छी शुरुआत की लेकिन वह लंबी पारी नहीं खेल पाये जबकि केदार जाधव और महेंद्र सिंह धोनी को बीच के ओवरों में जूझना पड़ा। धोनी का बल्लेबाजी में संघर्ष सबसे बड़ी चिंता है क्योंकि बाद में बल्लेबाजी करने पर धीमे विकेट पर 240 से अधिक का स्कोर चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में भारत-बांग्लादेश के बीच इस मुकाबले में काफी रोमांच देखने को मिलेगा।
टीम इस प्रकार है : भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडु, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मनीष पांडे, सिद्धार्थ कौल, केएल राहुल, दीपक चहर में से
बांग्लादेश: मसरेफी बिन मुर्तजा (कप्तान), मोहम्मद मिथुन, लिट्टन कुमार दास, मुशफिकुर रहीम, अरुफुल हक, महमुदुल्लाह, मोसद्देक हुसैन, नज़मुल हुसैन शानो, मेहदी हसन मिराज, नज़मुल इस्लाम अपू, रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, अबू हैदर रोनी, सौम्या सरकार, मोमिनुल हक, इमुरूल कायेस में से।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
