Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : वाटसन का अर्धशतक, राजस्थान के 128 रन बने (लीड-1)

नागपुर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण में यहां के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर डेक्कन चार्जर्स के साथ खेले जा रहे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में चार विकेट खोकर 128 रन बना लिए थे।

शेन वाटसन 52 और अभिषेक झुनझुनवाल 11 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले चौथे विकेट के रूप में यूसुफ पठान आउट हुए। वह कुछ खास नहीं कर सके और वह केवल पांच रन बनाकर आउट हो गए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके दो विकेट शुरू में ही गिर गए। टीम के सलामी बल्लेबाज नमन ओझा एक रन बनाकर और माइकल लुम्ब 15 रन बनाकर आउट हो गए। इन दोनों बल्लेबाजों का कैच रूद्र प्रताप सिंह की गेंद पर रेयान हैरिस ने पकड़ा।

तीसरे विकेट के रूप में फैज फजल 36 रन बनाकर आउट हुए। प्रज्ञान ओझा की गेंद पर अजहर बिलाखिया ने कैच पकड़ा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+