VIDEO : इस बल्लेबाज ने की युवराज के रिकॉर्ड की बराबरी, 6 गेंदों में जड़े 6 छक्के
नई दिल्ली। जब कोई बल्लेबाज मैदान में उतरता है तो उसकी बस यही कोशिश होती है कि वो अपने बल्ले से ऐसा धमाल मचाए कि उसके देश का और उसका दोनों का सिर ऊंचा हो। हाल ही में क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बनाने वाली टीम अफगानिस्तान के एक खिलाड़ी ने कुछ ऐसा ही करिश्मा कर दिखाया है। 20 साल के युवा ओपनर बल्लेबाज हजरतुल्ला जजाई ने टी-20 फॉर्मेट में ऐसा कारनामा किया है, जिसने भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के यादगार छक्कों की याद ताजा कर दी है। दरअसल शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (APL) के 14वें यादगार मुकाबले में हजरतुल्ला ने 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़कर टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया। बता दें कि इससे पहले ये कारनामा करने वाले युवराज इकलौते बल्लेबाज थे। अब हजरतुल्ला 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ने वाले दुनिया के छठे क्रिकेटर बन गए हैं। इनसे पहले गैरी सोबर्स, रवि शास्त्री, हर्शल गिब्स, युवराज सिंह आैर जोर्डन क्लार्क ये कारनामा कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें- VIDEO:जब मैच के दौरान रोहित के पैरों में जा गिरा ये प्रशंसक, हिटमैन ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन
|
शानदार इनिंग
इस 20 वर्षीय खिलाड़ी ने 245 रनों का पीछा करते हुए तीसरे ओवर में बाल्ख लीजेंड के स्पिनर अब्दुल्लाह मजारी की 6 गेंदों पर गगनचुंबी 6 छक्के जड़े। इतना ही नहीं उन्होंने मात्र 12 गेंदों पर अपना ताबड़तोड़ अर्धशतक बनाकर रिकॉर्ड भी बनाया। 2 गेंदों पर लगातार छक्के लगने के बाद मजारी दिशा से भटके और उन्होंने अगली गेंद वाइड डाली। वहीं बाकी 4 गेंदों पर हजरतुल्ला ने मजारी को ना बख्शते हुए लगातार छक्के जड़कर इतिहास रच दिया।

जड़ी तीसरी सबसे तेज फिफ्टीः
इस शानदार पारी में इस खिलाड़ी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। 6 गेंदों पर 6 छक्कों के अलावा उन्होंने 12 गेंदों पर सबसे तेज अर्धशतक भी पूरा किया और ऐसा करने वाले वो दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड 2007 में युवराज सिंह और 2015 में विंडीज के क्रिस गेल ने बनाया था। इससे पहले अफ्रीका के डरबन में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में टीम इंडिया के युवराज सिंह ने पहली बार टी-20 फॉर्मेट में 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़े थे। उन्होंने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के लगाए थे।

लोगों ने कुछ इस तरह दी प्रतिक्रियाः
इस 20 वर्षीय खिलाड़ी की इस धुआंधार इनिंग का हर कोई दीवाना दिखा और सोशल मीडिया पर लोगों ने कुछ इस तरह की प्रतिक्रिया दी।
देखें ट्विटः
Hazratullah Zazai you beast💪💪 six sixes in an over..
— Saket Singh (@650saketsingh) October 14, 2018
Next big thing for Afghan cricket ❤️
Hazratullah Zazai has just hit six sixes in an over. Bowler to suffer - Abdullah Mazari. #APLT20 pic.twitter.com/N7RPVqWgzz
— SportySundae (@SportySundae) October 14, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
