ट्रेंटब्रिज टेस्ट: भारत ने टॉस जीत गेंदबाजी चुनी, टीम में 2 बदलाव
ट्रेंटब्रिज। ट्रेंटब्रिज की हरी-भरी पिच पर भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में 2 बदलाव किए गए हैं। चोटिल जहीर खान की जगह श्रीसंत और गौतम गंभीर की जगह युवराज को वापसी करने का मौका मिला है। गौतम गंभीर की जगह सलामी बल्लेबाज की भूमिका मुकुंद के साथ मिलकर राहुल द्रविड़ निभाएंगे।
लॉर्ड्स टेस्ट मैच की तरह कप्तान धोनी ने यहां दूसरे टेस्ट मैच में भी टॉस जीता। पिच पर घास देखकर कप्तान धोनी ने गेंदबाजी चुनी। इसके पीछे उनकी यह मजबूरी भी हो सकती है कि टीम में न तो विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग मौजूद हैं और न ही गौतम गंभीर। ऐसे में घासभरी पिच पर धोनी ने पहले बल्लेबाजी करने का रिस्क नहीं लिया।
गौतम गंभीर के चोटिल होने की वजह से काफी लंबे समय से अपनी वापसी का इंतजार कर रहे बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह को टेस्ट टीम में वापसी करने का मौका मिल गया। उनकी टीम में आने से भारतीय गेंदबाजी को भी फायदा मिलेगा क्योंकि वे अपनी गेंदबाजी से भी इंग्लैंड बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं। टीम में दूसरा बदलाव चोटिल जहीर खान की जगह श्रीसंत को मौका दिया गया।
पहले ही सीरीज में 1-0 से पिछड़ रहे भारत पर इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी का दबाव होगा। सबसे खास बात है कि टीम इंडिया इस मैच में अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों और स्ट्राइक गेंदबाज के बिना खेल रहा है। बल्लेबाजी का दारोमदार त्रिमूर्ति सचिन, द्रविड़ और लक्ष्मण पर होगा। द्रविड़ सलामी बल्लेबाजा की भूमिका में होंगे। इसके अलावा सभी की नजरें सचिन तेंदुलकर पर भी होंगी जिनसे सभी को अपना सौवां शतक पूरा करने की उम्मीद होगी।

;
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications