Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंदौर टेस्ट: भारत ने टॉस जीतकर किया पहले बल्लेबाजी का फैसला, क्लीन स्वीप का मौका

नई दिल्ली। सीरीज पर पहले ही कब्जा जमा चुकी टीम इंडिया शनिवार को इंदौर में तीसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने के लिए मैदान में उतरेगी। इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जाने वाले इस आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया की कोशिश यहीं कोशिश होगी कि वो अपनी जीत का लय बरकरार रख सके।

कल शुरु होने वाले मुकाबले से पहले दोनों टीमों ने जमकर प्रयास किया। लेकिन मौसम इस मैच मे विलेन बन सकती है। आज शाम से ही इंदौर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। ऐसे में कल के मैच पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।

तीसरे और आखिरी मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम में कप्तान केन विलियम्सन की वापसी हो चुकी है। कोलकाता मेच के दौरान चोट लगने की वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा था, लेकिन अब टीम में उनकी वापसी से कीवी टीवी उत्साहित हो गई है। कप्तान की वापसी के साथ ही कीवी टीम को भरोसा है कि इंदौर में उनके गेंदबाज करिश्मा दिखाएंगे।

वहीं भारतीय जीत लगातार जीत दर्ज काफी मजबूत स्थिति में है। इस मैच के दौरान उम्मीद की जा रही है कि दो साल बाद टीम में वापसी करने वाले गौतम गंभीर खेलने का मौका दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि वो मुरली विजय के साथ पारी की शुरुआत करेंगे।

टीमें इस प्रकार हैं :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), गौतम गंभीर, मुरली विजय, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, ऋद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और आर अश्विन।

न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन, (कप्तान) रॉस टेलर, मार्टिन गप्टिल, मैट हैनरी, टॉम लाथम, हेनरी निकोल्स, ल्यूक रॉन्ची, मिशेल सैंटनर, नील वागनर, बीजे वाटलिंग, ट्रेंट बोल्ट और जीतन पटेल।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+