Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

MeToo: स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ने एक अधिकारी पर लगाया आरोप, कहा- बर्बाद कर दिया मेरा करियर!

नई दिल्ली। महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न को लेकर चल रहे #MeToo कैंपेन ने पूरी दुनिया में काफी हलचल मचा रखी है। वहीं हाल फिलहाल में भारत में भी कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। इस फेहरिस्त में अब कई जाने-माने सितारे भी सामने आ रहे हैं, जिसपर इस तरह के आरोप लग रहे हैं। बता दें कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के एक्टर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद कई दूसरी महिलाएं भी अपने साथ हुई ऐसी घटनाओं का खुलासा कर रही हैं। वहीं अब खेल जगत से भी कुछ महिलाएं सामने आ रही हैं जो अपने साथ हुई घटना का बेबाकी से जिक्र कर रही हैं। इसी क्रम में भारत की स्टार शटलर ज्वाला गुट्टा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर खुद इसका खुलासा किया। हालांकि ज्वाला गुट्टा का कहना है कि ये उत्पीड़न शारीरिक ना होकर मानसिक था।

ज्वाला गुट्टा ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे लगता है मुझे भी खुद के साथ हुए मानसिक उत्पीड़न को सामने लाना चाहिए। गुट्टा ने लिखा है, 'साल 2006 में जब से ये शख्स चीफ बना है। उसने मुझे नेशनल चैंपियन होने के बावजूद टीम से बाहर कर दियाष वहीं जब मैं रियो से वापस लौटी तो मुझे नेशनल टीम से बाहर कर दिया गया। जब वो शख्स कामयाब ना हो सका तो उसने मेरे साथियों को धमकियां दी और उन्हें परेशान किया। उसने मुझे हर तरह से अलग-थलग करने की कोशिश की। रियो ओलंपिक के बाद जिस खिलाड़ी के साथ मुझे मिक्स्ड डबल्स खेलना था उसे भी धमकी दी गई। मुझे टीम से बाहर निकाल दिया गया। ये एक वजह है कि मैंने खेलना छोड़ दिया। बता दें कि इस सोशल कैंपेन में ऐसी-ऐसी बातें सामने आ रही हैं जिसपर यकीन कर पाना भी बेहद मुश्किल है।

Story first published: Tuesday, October 9, 2018, 19:52 [IST]
Other articles published on Oct 9, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+