Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बल्‍ले पर वैसलीन लगाकर क्रीज पर आए थे लक्ष्‍मण:वान

नाटिंघम। टेस्‍ट में नंबर 1 का ताज हासिल करने के लिए इंग्‍लैंड हर तरह की रणनीतियां बना रहा है। चाहे वो मैदान के बाहर हो या मैदान के अंदर। इस सीरीज में विवादों ने भी जन्‍म लेना शुरू कर दिया है। इस सीरीज के साथ अब वैसलीन कांड भी जुड़ गया है। ट्रेंटब्रिज टेस्‍ट की पहली पारी में द्रविड़ के साथ मिलकर भारत को मुश्किल से उबारने वाले वीवीएस लक्ष्‍मण पर इंग्‍लैंड ने चीटिंग का आरोप लगाया है। इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान माइकल वॉन ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि रिव्‍यू सिस्‍टम में आउट होने से बचने के लिए लक्ष्‍मण अपने बल्‍ले पर वैसलीन लगाकर आए थे।

मैच के दूसरे दिन जब लक्ष्‍मण 27 रन बनाकर बैटिंग कर रहे थे उसी समय एंडरसन की गेंद पर उनके खिलाफ विकेट के पीछे लपके जाने की अपील हुई। उस समय भारत का स्‍कोर 1 विकेट पर 48 रन था। ग्राउंड अंपायर असद रऊफ ने लक्ष्‍मण को नाट आउट करार दिया। अंपायर के इस निर्णय के खिलाफ इंग्‍लैंड के कप्‍तान एंड्रयू स्‍ट्रॉस ने रिव्‍यू मांगा। रिव्‍यू में भी लक्ष्‍मण को नाट आउट करार दिया गया। जबकि इंग्‍लैंड के खिलाडि़यों का कहना है कि उन्‍हें यह यकीन है कि गेंद लक्ष्‍मण के बल्‍ले का किनारा लेकर निकली हो।

मैच में 6 विकेट लेने वाले स्‍टुअर्ट ब्रॉड ने पत्रकारों को बताया कि गेंद ने बल्‍ले का किनारा लिया था। इसके बाद भी रिव्‍यू सिस्‍टम लक्ष्‍मण के पक्ष में कैसे गया यह कहा नहीं जा सकता। हालांकि उन्‍होंने वैसलीन वाले मामले में कुछ कहने से इंकार कर दिया। ब्रॉड ने कहा कि हो सकता है कि यह रिव्‍यू सिस्‍टम की कमी हो कि किसी वजह से बल्‍ले का किनारा लगने पर भी आउट न करार दिया गया हो। माइकल वॉन के इस ट्वीट का पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर रवि शास्‍त्री ने विरोध करते हुए कहा कि उनके बयान में जरा भी सच्‍चाई नहीं है क्‍योंकि उन्‍होंने खुद मैदान पर जाकर नहीं देखा था।

;

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+