एशिया कप में नहीं चला महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला, इस दिग्गज ने दी यह नसीहत
नई दिल्ली। एशिया कप में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। एशिया कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन भले ही बेहतरीन रहा हो लेकिन व्यक्तिगत तौर पर भारत के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह का बल्ला खामोश रहा। महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी को लेकर भारत के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने नसीहत दी है। प्रसाद का कहना है कि धोनी की विकेटकीपिंग स्किल्स में अब भी पैनापन बरकरार है। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी को एक बल्लेबाज के तौर पर सुधार की जरूरत है।
प्रसाद ने कहा कि एशिया कप में रोहित शर्मा और शिखर धवन की फॉर्म भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है, लेकिन मेरे लिए सबसे अच्छा पहलू भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी रही।बांग्लादेश के बारे में प्रसाद ने कहा, 'यह टीम भले ही एशिया कप का फाइनल हार गई हो, लेकिन टूर्नमेंट में उसका सफर सराहनीय रहा। उसने कड़ी लड़ाई लड़ी और विपक्षी टीम को चुनौती दी। अपने दो अहम खिलाड़ियों (तमीम इकबाल और शाकिब अल हसन) के चोटिल होने के बाद इस टीम ने विकल्पों का अच्छा प्रयोग किया।'
श्रीलंका और पाकिस्तान के खेल पर प्रसाद ने कहा कि हार के बाद इन दोनों टीमों को सबक लेने की जरूरत है। श्रीलंका की टीम को लसिथ मलिंगा और एंजेलो मैथ्यूज पर अत्यधिक निर्भरता कर करने की जरूरत है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
