लॉर्ड्स टेस्ट: बारिश ने रोका खेल, जहीर ने दिए इंग्लैंड को 2 झटके
लंदन। भारत और इंग्लैंड के बीच यहां शुरू हुए 2000वें टेस्ट मैच के पहले दिन का लगभग आधा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। बारिश से बाधित इस मैच में पूरे दिन में 49.2 ओवर का खेल हो पाया। जिसमें इंग्लैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए थे। तेज गेंदबाज जहीर खान ने इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाज एलिएस्टर कुक और एंड्रयू स्ट्रॉस को पवेलियन भेजा। जहीर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। मैच में 13 ओवर की गेंदबाजी करने के बाद जहीर चोटिल होकर पवेलियन लौट गए। उन्हें हैमस्ट्रिंग हो गया था। मैच में आगे खेलने को लेकर अभी संदेह है। मैच रोक जाने तक ट्रॉट 58 और पीटरसन 22 रन बनाकर खेल रहे थे।
इससे पहले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम में अनुभवी बल्लेबाज युवराज सिंह को जगह नहीं दी गई थी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने टीम को धीमी शुरूआत दी। जिस समय टीम का स्कोर 10 ओवर में 19 रन बनाए थे उसी समय जहीर ने कुक को पगबधा कर दिया। इसके बाद जहीर ने 22 रन बनाने वाले स्ट्रॉस को सीमा रेखा पर ईशांत के हाथों कैच कराया।
जहीर के चोटिल होने के बाद भारत कोई विकेट हासिल नहीं कर पाया। हरभजन सिंह की गेंद पर राहुल द्रविड़ ने ट्रॉट को जीवनदान दिया। इसके बाद जहीर की गेंद भी ट्रॉट के बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप से निकली जिसे धोनी या द्रविड़ में से कोई लपक नहीं सका। 2 जीवनदान का फायदा उठाते हुए ट्रॉट ने अपना अर्द्धशतक पूरा किया। उन्होंने केविन पीटरसन के साथ तीसरे विकेट के लिए नाबाद 65 रनों की साझेदारी भी की। ट्रॉट ने 58 रनों की अपनी नाबाद पारी में 8 चौके लगाए। उनके साथ 22 रन बनकार खेल रहे केविन पीटरसन ने भी 2 चौके जड़े।
मैच के दूसरे दिन अगर भारत को जहीर खान के बिना मैदान पर उतरना पड़ा तो भारत को मुश्किलों का सामना पड़ सकता है। इंग्लैंड के अभी 2 विकेट ही गिरे हैं। जहीर के अलावा कोई भी गेंदबाज लय में नहीं नजर आ रहा था। पिछली सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले ईशांत शर्मा भी 33 रन देकर कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए। शुरुआत में गेंद को स्विंग कराने वाले प्रवीण कुमार भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पाए। भारतीय कप्तान धोनी उम्मीद कर रहे होंगे कि जहीर खान फिट होकर टीम में वापसी कर लें।

;
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications