INDvsWI 2nd Test Day 1st: रोस्टन के नाम रहा पहला दिन, विंडीज का स्कोर 300 के करीब
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम इस बार मोहम्मद शमी की जगह शार्दुल ठाकुर के साथ मैदान पर उतरी।कप्तान जेसन का यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रुक पाए। क्रेग ब्रेथवेट और कीरेन पॉवेल की सलामी जोड़ी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई।कैरेबियाई टीम को पहला झटका 32 पर लगा और दूसरा झटका 52 रन पर लगा। इसके बाद विंडीज की टीम के बल्लेबाजों का आना जाना जारी रहा।कप्तान जेसन होल्डर और बल्लेबाज रोस्टन चेस ने मिलकर पारी को सम्माजनक स्कोर तक पहुंचाया ।इस दौरान जेसन होल्डर ने अपने करियर का 8वां अर्धशतक भी जड़ा लेकिन कुछ देर बाद ही उमेेश यादव ने उन्हें पंत के हाथों 52 रन के स्कोर पर आउट करा दिया। वहीं रोस्टन ने एक छोर से विकटों का पतन रोक रखा है।शनिवार को जब रोस्टन शतक पूरा करने के मकसद से क्रीज पर आएंगे।वह 98 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारतीय टीम की गेंदबाजों की बत करें तो टीम शार्दुल ठाकुर के पास अच्छा मौका था अपने आप को साबित करने का लेकिनवेस्टइंडीज की पारी के चौथे ओवर की चौथी गेंद करने के बाद ठाकुर दर्द से परेशान दिखे और लंगड़ाते हुए चलने लगे। फिजियो पैट्रिक फरहार्ट के मैदान पर पहुंचने के बाद लगा कि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। कप्तान विराट कोहली और फिजियो से बात करने के बाद मैदान छोड़कर बाहर चले गए। उनके ओवर को अश्विन ने पूरा किया। ठाकुर को इससे पहले एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ मैच के बाद कूल्हे की चोट के कारण स्वदेश भेज दिया गया था। उनके फिटनेस को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बता दें कि उन्हें मोहम्म शमी की जगह टीम में जगह दी गई थी।
इसके अलावा कुलदीप यादव और उमेश यादव ने शानदार गेंदबाजी की दोनों ने 3-3 विकेट हासिल किए।वहीं , अश्विन को सिर्फ एक विकेट से ही संतोष करना पड़ा।जबकि जडेजा और शार्दुल ठाकुर के हाथ खाली रहे।
भारत प्लेइंग इलेवन : लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अंजिक्य रहाणे (उप-कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर ।
वेस्टइंडीज प्लेइंग इलेवन : क्रेग ब्रेथवेट, कीरन पावेल, शाई होप, शिमरोन हेटमायेर, रोस्टन चेस, सुनील अंबरीश, शॉन डॉवरिच, जेसन होल्डर, देवेंद्र बिशू, जोमेल वारिकन और शेनन गैब्रिएल।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
