फरहान अख्तर को डेट कर रही हैं क्रिकेट की यह ग्लैमरस कमेंटेटर, तस्वीरों में पूरी कहानी
नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ चुके फरहान अख्तर इन दिनों अपने इश्क को लेकर खासे चर्चे में हैं।खबर है कि फरहान अख्तर और ग्लैरस एक्ट्रेस और कमेंटेटर शिबानी दांडेकर के बीच प्यार के गुल खिल रहे हैं। हाल ही में फरहान अख्तर ने शिबानी को इंस्टाग्राम पर बर्थडे विश किया था। अब इन दोनों के करीब होने की खबरों पर मुहर लगती नजर आ रही है। इस संबंध को लेकर फरहान ने खुद इशारा कर दिया है कि वह एक दूसरे के साथ इश्क में हैं।

शिबानी ने पोस्ट की थी तस्वीर:
सितंबर की शुरुआत में शिबानी ने भी अपने इंस्टाग्राम एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें वो किसी आदमी का हाथ थामे नजर आ रही थीं। उस वक्त भी कई लोगों ने अंदाजा लगाया था कि ये शख्स फरहान अख्तर ही हैं।

फरहान ने पोस्ट की तस्वीर:
हाल ही में फरहान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। माना जा रहा है कि इस तस्वीर के साथ ही फरहान शिबानी के साथ अपना रिलेशनशिप आधिकारिक कर दिया है।इससे कुछ दिनों पहले फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में शिबानी दांडेकर को बर्थ-डे पर विश भी किया था।खास बात ये है कि शिबानी के साथ इस पिक्चर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में फरहान ने दिल वाला इमोटीकॉन बनाया है।

हॉट एंड बोल्ड अवतार के लिए मशहूर शिबानी:
शिबानी को साल 2017 में आई सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘नूर' में देखा गया था ।इससे पहले वो शाहिद कपूर की फिल्म ‘शानदार' में भी नजर आ चुकी हैं ।अपने हॉट एंड बोल्ड अवतार के लिए मशहूर शिबानी दांडेकर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं ।

खतरों के खिलाड़ी-8 में नजर आईं थी शिबानी:
बता दें कि शिबानी आखिरी बार कलर्स चैनल के शो ‘खतरों के खिलाड़ी-8' में नजर आई थीं । इस शो की शुरुआत स्पेन में हुई थी । शिबानी अक्सर अपने बोल्ड अंदाज के लिए इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं । शिबानी ने आईपीएल के कई सीजन होस्ट किए हैं।
जसप्रीत बुमराह ने दिया पाकिस्तानी गेंदबाज जावेद को करारा जवाब, कही ये बड़ी बात

16 वर्षों बाद पत्नी से अलग:
बता दें कि 16 वर्षों तक एक साथ रहने के बाद फरहान अख्तर और पत्नी अधूना अलग हो गए थे। इस जोड़े की दो बेटियां हैं- शाक्य और अकीरा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
