2 साल बाद टीम में वापस हुए गंभीर तो बैटिंग कोच ने ऐसे की तारीफ
इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 8 अक्टूबर से इंदौर में शुरू होगा।
दो साल बाद टीम में वापसी
इस मैच में दो साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले गौतम गंभीर भी खेलेंगे। आपको बता दें कि केएल राहुल और शिखर धवन चोटिल चल रहे हैं। भारत के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने गंभीर के बारे में कहा कि दिल्ली का यह बल्लेबाज घरेलू टेस्ट मैच में टीम में रहते हुए अहम भूमिका निभाएगा।
प्रैक्टिस करते देखा गया
गंभीर को केएल राहुल की जगह टीम में जगह मिली है। गंभीर कोलकाता टेस्ट में खेले तो नहीं थे लेकिन वह टीम में थे। आज उन्हें इंदौर स्टेडियम में टीम के साथ प्रैक्टिस करते हुए देखा गया।
जानिए क्या कहा संजय बांगर ने
संजय बांगर ने गंभीर के बारे में कहा,'वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। जब वह टीम से बाहर थे तब उन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन जारी रखा। दलीप ट्रॉफी में मौका मिलने पर उन्होंने टॉप स्कोरर्स में जगह बनाई और वो भी पिंक बॉल के साथ। इस गेंद के साथ खिलाड़ियों को खेलने में अमूमन दिक्कत होती है। उन्होंने हर चुनौती का बखूबी सामना किया है।'
टॉप आॅर्डर के हैं अहम खिलाड़ी
बांगर के कहा कि भारत में घरेलू टेस्ट क्रिकेट के आगामी मुकाबलों को देखते हुए कहा जा सकता है कि वह टॉप आॅर्डर के बहुत ही अहम खिलाड़ी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
