आईपीएल में खेलना जारी रखूंगा : पीटरसन
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टाइम्स' से बातचीत के दौरान पीटरसन ने हालांकि स्वीकार किया कि स्टेडियम के बाहर हुए धमाकों के तुरंत बाद वह काफी 'परेशान और घबरा' गए थे लेकिन बाद में उन्होंने इस टूर्नामेंट के साथ अपना संबंध जारी रखने का फैसला किया।
पत्र ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि पीटरसन को इस बात का भरोसा दिलाया गया कि सेमीफाइनल और फाइनल के आयोजन स्थल-मुंबई में बेंगलुरू की तुलना में ज्यादा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी। इसके बाद उन्होंने भारत में बने रहने का फैसला किया।
उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को मैच से ठीक पहले स्टेडियम के द्वार संख्या-12 के बाहर धमाका हुआ था, जिसमें 16 लोग घायल हुए थे। इनमें चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पुलिकर्मियों को मामूली चोट लगी जबकि एक सुरक्षा स्वयंसेवक को सिर पर गंभीर चोट आई थी। उस समय टॉस नहीं हुआ था लेकिन दोनों टीमें स्टेडियम के अंदर मौजूद थीं।
दूसरा धमाका अनिल कुंबले सर्किल के करीब हुआ था। यह स्थान स्टेडियम के मुख्य द्वार से आधा किलोमीटर दूर है। इस धमाके में कोई घायल नहीं हुआ। इसके अलावा जब मैच जारी था तब स्टेडियम के भीतर से भी एक विस्फोटक बरामद किया गया था। उसे निष्क्रिय कर दिया गया। शनिवार को इस्तेमाल में लाए गए तीनों बमों के साथ टाइमर जुड़ा था।
सुरक्षा के मद्देनजर आईपीएल आयोजन समिति ने इसी स्टेडियम में 21 और 22 अप्रैल को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों को मुंबई स्थनांतरित करने का फैसला किया। सेमीफाइल और फाइनल मुकाबले नवी मुंबई स्थित डी.वाई.पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे। इन मैचों को लेकर मुंबई में तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications