Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन का पहला प्यार क्रिकेट था, है और हमेशा रहेगा: अंजलि तेंदुलकर

क्रिकेट की दुनिया में भगवान का दर्जा प्राप्त सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट जीवन से संन्यास का ऐलान कर दिया है। जिन लोगों ने उन्हें पिछले 24 सालों से क्रिकेट के मैदान पर तेंदुएं की तरह दौड़ते हुए और एक से एक गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते देखा है, उन सभी के लिए सचिन का संन्यास लेना बेहद ही कष्टकारी है, जिनमें सचिन की बेटरहॉफ अंजलि तेंदुलकर भी शामिल हैं।

आम तौर पर मीडिया से काफी दूर रहने वाली अंजलि तेंदुलकर ने कहा कि हर किसी की तरह सचिन का क्रिकेट छोड़ना हमारे औऱ हमारे परिवार के लिए काफी भावुक पल है। हमें नहीं पता की सचिन क्रिकेट को छोड़कर क्या करने वाले हैं। अंजलि ने कहा कि सचिन ने केवल क्रिकेट की पूजा की है, क्रिकेट ही उनकी जिंदगी है और क्रिकेट ही उनका पहला प्यार है, इसलिए वानखेड़े स्टेडियम के मैच के बाद मुझे पता है कि हमारे घर में एक बहुत बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है और वह परिवर्तन क्या होगा, यह अभी मुझे नहीं पता?

अंजलि ने कहा कि आम तौर पर अपने इमोशन को बेहद नियंत्रण में रखने वाले सचिन ने अपने संन्यास के फैसले को भी बखूबी नियंत्रित किया है लेकिन मुझे पता है कि वह भले ही क्रिकेट को छोड़ रहे हैं लेकिन क्रिकेट उन्हें नहीं छोड़ रहा है। उन्होंने अपने आप को बेहद ही अच्छे ढंग से संभाला है। अंजलि ने कहा कि एक दिन सचिन ने उनसे बोला था कि उन्हें जिस दिन लगेगा कि वह क्रिकेट को अपना सौ प्रतिशत नहीं दे पा रहे हैं उस दिन वह संन्यास ले लेंगे। और एक दिन उन्होंने मुझसे कहा कि अंजलि मैंने फैसला ले लिया।

गौरतलब है कि सचिन ने अपने से पांच साल बड़ी डॉ. अंजलि से प्रेमविवाह किया था। दोनों को शादी से दो प्यारे बच्चे सारा और अर्जुन हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+