Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन के 38वें शतक से भारत को 69 की बढ़त


Sachin Tendulkarसिडनी 4 जनवरी: सचिन तेंदुलकर ने अपने चमकदार कैरियर की एक और शानदार शतकीय पारी खेलकर भारत को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच की पहली पारी में आज यहां आस्ट्रेलिया पर महत्वपूर्ण बढ़त दिलायी. भारतीय टीम ने तेंदुलकर के नाबाद 154 रन और पुछल्ले बल्लेबाजों से मिले सहयोग की बदौलत पहली पारी में 532 रन बनाकर 69 रन की बढ़त ली.

अपनी पहली पारी में 463 रन बनाने वाले आस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 13 रन बनाये थे. आस्ट्रेलिया को दिन के पांच ओवर खेलने थे तथा मैथ्यू हेडन (नाबाद पांच) और फिल जैक्स (नाबाद आठ) ने कड़ी परिस्थितियों में उसे कोई झटका नहीं लगने दिया. वह अब भी भारत से 56 रन पीछे है.

तेंदुलकर ने वीवीएस लक्ष्मण की तरह सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के प्रति अपने लगाव का इजहार किया. उन्होंने स्टुअर्ट क्लार्क की गेंद पर कवर में दो रन लेकर अपना 38वां टेस्ट शतक पूरा किया. यह आस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका आठवां और एससीजी पर तीसरा शतक है.

दर्शकों ने तब खड़े होकर क्रिकेट के महानायक का अभिवादन किया. तेंदुलकर के इस शतक में हरभजन सिंह (63) ने पूरी मदद की जिनके साथ उन्होंने आठवें विकेट के लिये 129 रन की रिकार्ड साझेदारी की.

इससे पहले उन्होंने सौरव गांगुली (67) के साथ चौथे विकेट के लिये 108 जोड़े थे. आस्ट्रेलिया की तरफ से ब्रेट ली ने 119 रन देकर पांच विकेट लिये.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:18 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+