For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 World Cup के लिये नहीं हुई डिविलियर्स की वापसी, डुप्लेसिस भी बाहर, जानें कैसी है साउथ अफ्रीका की टीम

नई दिल्ली। 17 अक्टूबर से यूएई और ओमान की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी के टी20 विश्वकप को लेकर सभी देश अपनी-अपनी 15 सदस्यीय टीमों का ऐलान कर रहे हैं, जिसको लेकर भारत, इंग्लैंड के बाद अब क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने भी अपनी 15 सदस्यीय टीम और 3 रिजर्व खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। हालांकि सीएसए की ओर से टीम के ऐलान ने कुछ दिग्गज खिलाड़ियों का नाम न होने पर सभी को हैरान कर दिया है। फैन्स को साउथ अफ्रीका की टी20 टीम में जिस खिलाड़ी का नाम नहीं देखकर हैरानी हुई, वो है टीम के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस का, जिन्होंने हाल ही में कैरिबियन प्रीमियर लीग खेलते हुए टी20 प्रारूप का शतक जड़ा है।

और पढ़ें: कैंसिल किया जा सकता है मैनचेस्टर टेस्ट, भारतीय सपोर्टिंग स्टाफ का और सदस्य हुआ कोरोना संक्रमित

उल्लेखनीय है कि पिछले साल टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद फाफ डुप्लेसिस ने अपनी कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद टीम की कमान क्विंटन डिकॉक को दी गई, लेकिन कुछ ही महीनों बाद यह जिम्मेदारी डिकॉक से लेकर टेंबा बावुमा को मिल गई। वहीं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स का नाम लगभग 2 साल से टी20 विश्वकप की टीम में वापसी करने वाले खिलाड़ियों में शुमार था और काफी कयास लगाये जा रहे थे कि यह दिग्गज खिलाड़ी संन्यास छोड़कर विश्वकप के लिये वापसी कर सकता है।

और पढ़ें: 'दिल बहलाने के लिये दी है विश्वकप टीम में जगह', अश्विन के चयन पर गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

ताहिर-मॉरिस समेत इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

ताहिर-मॉरिस समेत इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

हालांकि ऐसा हुआ नहीं और जब टी20 टीम का ऐलान हुआ तो उसमें से एबी डिविलियर्स का नाम गायब रहा। इस दौरान 2019 विश्वकप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेकर सिर्फ टी20 प्रारूप खेलने वाले इमरान ताहिर और हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मॉरिस को भी टी20 विश्वकप की टीम में जगह नहीं मिल सकी है। जहां फाफ डुप्लेसिस ने पिछले साल दिसंबर के बाद से टीम के लिये कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, तो वहीं पर क्रिस मॉरिस को भी दो साल से जगह नहीं मिली है। हाल ही में दिये गये एक इंटरव्यू में मॉरिस ने अपने भविष्य पर अनिश्चितता जताते हुए कहा था कि उन्हें नहीं पता कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी को लेकर उनका क्या होने वाला है।

चीफ सेलेक्टर ने बताया डुप्लेसिस को बाहर करने का कारण

चीफ सेलेक्टर ने बताया डुप्लेसिस को बाहर करने का कारण

वहीं पर टीम के मुख्य चयनकर्ता विक्टर तिसांग ने टी20 विश्वकप की टीम को लेकर बयान जारी करते हुए कहा कि फाफ डुप्लेसिस बेहद शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन हम फिलहाल टीम में निरंतरता रखना चाहते हैं और यही कारण है कि हम इन युवा खिलाड़ियों के साथ गये हैं। गौरतलब है कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अगले सेशन के लिये सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान नहीं किया है और इस बारे में खिलाड़ियों से किसी भी तरह की बातचीत नहीं की गई है, जिसका मतलब है कि टी20 विश्वकप के लिये बोर्ड ने खिलाड़ियों का इस्तेमाल फ्री एजेंट के तौर पर करने का फैसला किया है।

बावुमा के अंगूठे में लगी है चोट, ऐसी है विश्वकप की टीम

बावुमा के अंगूठे में लगी है चोट, ऐसी है विश्वकप की टीम

आपको बता दें कि टेंबा बावुमा को भले ही टी20 विश्वकप टीम की कमान सौंपी गई है लेकिन फिलहाल यह खिलाड़ी चोटिल है। श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज के दौरान बावुमा के अंगूठे में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें बीच दौरे से लौटना पड़ा, हालांकि चयनकर्ताओं को पूरी उम्मीद है कि यह खिलाड़ी टी20 विश्वकप तक पूरी तरह से रिकवर होकर टीम की कमान संभालने के लिये तैयार रहेगा।

विश्वकप के लिये साउथ अफ्रीका की टीम: टेंबा बावुमा (कप्तान), एडेन मर्करम, क्विंटन डिकॉक, डेविड मिलर, जॉर्न फॉर्चुन, वियान मुल्डर, रीजा हेंड्रिक्स, लुंगी एंगिडी, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वैनडर दुसैं, हेनरिक क्लासेन, एनरिच नॉर्खिया, केशव महाराज, ड्वेन प्रेटोरियस।

रिजर्व प्लेयर- जॉर्ज लिंडे, एंडिले फेकलुक्वाक्यो, लिजाड विलियम्स।

Story first published: Thursday, September 9, 2021, 17:52 [IST]
Other articles published on Sep 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+