For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ग्रीम स्मिथ ने बताया आखिर क्यों मार्क बाउचर बने हैं दक्षिण अफ्रीका के नये कोच

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के नव नियुक्त कार्यकारी क्रिकेट निदेशक और टीम के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने शनिवार को टीम के नये कोच की नियुक्ति का ऐलान किया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मार्क बाउचर अब से दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का नये मुख्य कोच बनाये जाएंगे।

स्मिथ ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा, ' मार्क बाउचर को बोर्ड में शामिल करने का एक ही कारण है, वह अपने अनुभव से टीम के युवा और अनुभवहीन नेतृत्व को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। एक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के तौर पर उनके पास लंबा अनुभव है। बाउचर के पास वो सब है जो एक टीम को टेस्ट में सफल बना सकती है।'

और पढ़ें: 1st Test, AUS vs NZ: डेविड वॉर्नर ने तोड़ा ब्रैडमैन का रिकॉर्ड, बैकफुट पर कीवी टीम, देखें आंकड़े

टीम के मुख्य कोच के ऐलान के साथ स्मिथ ने कहा कि जल्द ही हम गेंदबाजी और बल्लेबाजी सलाहकारों का भी ऐलान करेंगे। स्मिथ ने हाल ही में टीम के अंतरिम क्रिकेट निदेशक चुने गये इनोच एक्के टीम को सहायक कोच नियुक्त किया। वह इंग्लैंड के साथ होने वाली आगामी द्विपक्षीय सीरीज के लिये मार्क बाउचर के साथ काम करेंगे।

स्मिथ ने इनोच के बारे में बात करते हुए कहा,' मैं उनका काफी सम्मान करता हूं। मैं उनके लिये एक रास्ता तैयार करना चाहता हूं जिससे उनके अंतर्राष्ट्रीय कोचिंग के स्तर पर और निखार आ सके।'

और पढ़ें: BPL: शाहिद अफरीदी के नाम हुआ शर्मनाक 'शतक' का रिकॉर्ड, नहीं रखना चाहेंगे याद

आपको बता दें कि मार्क बाउचर की देखरेख में दक्षिण अफ्रीकी टीम इंग्लैंड के साथ चार टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर बॉक्सिंग डे टेस्ट के साथ होगी। मार्क बाउचर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 147 टेस्ट और 295 वनडे मैच खेले हैं।

सीएसए सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों के लिए टीम का ऐलान करेगी।

Story first published: Saturday, December 14, 2019, 21:57 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+