साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने गिब्बसन को कोच पद से हटाया, जल्द होंगे कई बदलाव
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम में बदलाव लाने के लिए उनका बोर्ड पूरी तरह से तैयार हो चुका है। अफ्रीकी बोर्ड ने इसकी शुरूआत वेस्टइंडीज के ओटिस गिब्बसन को टीम के मुख्य कोच के पद से बर्खास्त करते हुए की। रविवार को क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने बयान जारी करके कहा, 'टीम के मौजूदा मैनेजमेंट और कोचिंग स्टाफ में आने वाले समय में बड़े बदलाव किए जाएंगे।' बोर्ड के मुताबिक अब टीम के लिए एक मैनेजर चुना जाएगा जो अपना कोचिंग स्टाफ खुद चुनेगा। टीम का मेडिकल और एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ भी उन्हीं को रिपोर्ट करेगा. टीम मैनेजर बोर्ड के एक्टिंग डायरेक्ट कॉरी वैन को रिपोर्ट गेंदे। यह बिलकुल फुटबॉल क्लब की तरह होगा जहां टीम मैनेजर ही टीम की जिम्मेदारियां संभालेंगे।
गिब्सन को 2017 में साउथ अफ्रीका का कोच चुना गया था. टीम के साथ उनका करार अगले महीने खत्म हो रहा है, लेकिन बोर्ड ने कोचिंग स्टाफ के किसी भी सदस्य का करार ना बढ़ाने का फैसला किया है। वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने अपने नौ में से केवल तीन ही मैचों में जीत दर्ज की थी जिसके बाद बोर्ड ने उनका करार ना बढ़ाने का फैसला किया है।
बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव थबांग मोरो ने कहा, 'यह बदलाव साउथ अफ्रीका क्रिकेट को बदलेंगे, उन्हें और ज्यादा प्रोफेशनल टीम बनाएंगे। यह फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया गया है बल्कि हमने हर पहलू पर चर्चा करके यह फैसला किया है।' इसके साथ ही उन्होंने कोच गिब्बसन को शुक्रिया कहते हुए कहा, 'मैं ओटिस गिब्बसन को शुक्रिया कहना चाहता हूं. उनके अलावा लंबे समय से टीम के मैनेजर डॉ मौसाजी को भी साउथ अफ्रीका क्रिकेट के लिए उनकी सेवा के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं।'
सीएसए के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने पिछले सप्ताह अपनी बैठक में इस नई संरचना को लागू करने का फैसला लिया था। इस नई संरचना के तहत डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की नियुक्ती भी की जाएगी। नई नियुक्ति से पहले सीएसए के मैनेजर कोरी वेन जिल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका निभाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
