क्या IPL 2020 में खेलेंगे साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी, जानें बोर्ड ने क्या कहा

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से टी20 विश्व कप के स्थगित कर दिये जाने के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल 2020 की तैयारियां शुरु कर दिया है। आईपीेल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने इस लीग के आयोजन की तैयारियों की बात करते हुए साफ कर दिया कि आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से यूएई में कराया जायेगा। इसके बाद से यह सवाल बना हुआ है कि क्या बाकी क्रिकेट बोर्ड अपने देश के खिलाड़ियों को इस लीग में भाग लेने के लिये NOC देंगे या फिर सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के बीच ही इस लीग का आयोजन कराया जायेगा।

हाल ही में न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया कि वह इस लीग मेंं भाग लेने के लिये अपने खिलाड़ियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र देने को तैयार है जिसके बाद अब क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने भी अपने खिलाड़ियों को NOC देने को लेकर बयान दिया है।

और पढ़ें: बड़ी खबर: साउथ अफ्रीका के 3 खिलाड़ियों को हुआ कोरोना, इंग्लैंड दौरे की कर रहे थे तैयारी

साउथ अफ्रीका ने साफ किया है कि वह अपने खिलाड़ियों को इस लीग में भाग लेने के लिये NOC देने को तैयार हैं। साउथ अफ्रीका के मीडिया मैनेजर कोकेटो गॉफेटोगे ने एएनआई से बात करते हुए कहा,'क्रिकेट साउथ अफ्रीका निश्चित रूप से इंडियन प्रीमियर लीग के लिए एनओसी प्रदान करेगा।'

उल्लेखनीय है कि साउथ अफ्रीका से पहले इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के क्रिकेट बोर्ड ने भी साफ कर दिया है कि वह अपने खिलाड़ियों को NOC देगी।

और पढ़ें: माइकल होल्डिंग ने जोफ्रा आर्चर को दी सलाह, कहा- गेंदबाजी पर ध्यान दें न कि बाहरी शोर पर नहीं

न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रवक्ता रिचर्ड बूक ने इस बारे में बात करते हुए कहा,'आईपीएल को लेकर न्यूजीलैंड क्रिकेट हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को एनओसी देगा, इसके बाद का फैसला खिलाड़ियों पर होगा। आईपीएल के यूएई में आयोजन को लेकर न्यूजीलैंड क्रिकेट की कोई प्रतिक्रिया नहीं है। यह हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।'

आपको बता दें कि एबी डिविलियर्स (आरसीबी), क्रिस मॉरिस (आरसीबी), डेल स्टेन (आरसीबी), क्विंटन डी कॉक (मुंबई इंडियंस), फाफ डु प्लेसिस (सीएसके), इमरान ताहिर (सीएसके), लुंगी एनगिडी (सीएसके), कगिसो रबाडा (दिल्ली कैपिटल्स), हार्डुस विलोज़ेन (किंग्स इलेवन पंजाब), और डेविड मिलर (राजस्थान रॉयल्स) खिलाड़ी आईपीएल 2020 में खेलते नजर आएंगे।

Story first published: Friday, July 24, 2020, 23:38 [IST]
Other articles published on Jul 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+