कानपुर। इस समय भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच क्रिकेट सीरीज खेली जा रही है। इसी सीरीज के तहत 11 अक्टूबर को यूपी के कानपुर शहर के ग्रीन पार्क में वनडे खेला जायेगा। इस वनडे के लिए टीम इंडिया और अफ्रीका के खिलाड़ी कानपुर के होटल लैंडमार्क में चार दिन तक मेहमान बनेंगे।
जिसके लिए होटल में खिलाड़ियों के लिए खास मेन्यू तैयार किया गया है, यह मेन्यू बीसीसीआई की ओर से भेजी गई लिस्ट के आधार पर तैयार किया गया है जिसमें दोनों टीमों के 12-12 खिलाड़ियों के नाम पर 24 डिश तैयार की जाएंगी और खिलाड़ियों के सांमने 48 डिश परोसी जायेगी। जिसमें ना़नवेज और वेज दोनों तरह की डिश होगी।
खबर है कि खिलाड़ियों के लिए होटल वालों ने क्रिकेट स्पेशल मेन्यू बनाया है जैसे कि खिलाड़ियों को माही फिश टिक्का, रैना द स्पेशल कुल्फी, बर्गर एट द मिड विकेट, गुगली पनीर टिक्का मसाला जैसी डिश होंगी।
ज्यादा जानकारी के लिए देखें यह वीडियो...
<center><iframe width="100%" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/c4dUhRxPBBM" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>