Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ब्रायन लारा ने की भविष्यवाणी, बताया- ये दो टीमें खेलेंगी 2019 विश्व कप का फाइनल

नई दिल्ली। इंग्लैंड में होने वाले 2019 विश्व कप से पहले इस लेकर चर्चा शुरू हो गई है। विश्व कप में हिस्सा लेने वाली टीमें विश्व कप के मद्देनजर तैयारियां कर रही हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया है कि उनके हिसाब से कौन सी टीम है जो विश्व कप तक का सफर तय करेगी। महानतम बल्लेबाज ब्रायन लारा ने कहा कि 2019 के क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और इंग्लैंड एक दूसरे के आमने सामने होंगे। बता दें कि 1975 के बाद से अबतक इंग्लैड ने एक भी विश्व कप अपने नाम नहीं किया है। इंग्लैंड ने तीन बार 1979,1987 और 1992 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है।

लारा ने कहा कि इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत है।हालांकि इंग्लैंड ने किसी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल नहीं जीता है। घरले मैदान पर इंग्लैंड के लिए कठिन चुनौती होगी। भारत के संदर्भ में लारा ने कहा कि भारत भी वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के लिस्ट में प्रबल दावेदार है। भारत ने दूसरी बार 2011 में विश्व कप अपने नाम किया था। लारा का मानना है कि भारत की टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अच्छे खिलाड़ी हैं जिनपर टीम निर्भर रहती है। घर पर भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन इंग्लैंड में भारत के लिए आसान नहीं होगा। भारत का टॉप आर्डर ही हमेशा टीम को संकट से निकालता है जबकि नंबर 4 से 7 तक का भारतीय बल्लेबाजी क्रम का लचर प्रदर्शन भारत के लिए समस्या है।

Story first published: Tuesday, November 13, 2018, 13:26 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+