'2019 वर्ल्ड कप में जलवा बिखेरते नजर आएंगे युवराज सिंह', खुद किया खुलासा
नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में अगर जब भी धुआंधार पारियों की बात होगी या फिर चुस्त फील्डिंग का उदाहरण दिया जाएगा भारत के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह उस लिस्ट में हमेशा बने रहेंगे। 6 गेंद में 6 छक्के जड़ने वाले युवराज सिंह ने भारत के लिए कई ऐसे मुकाबले जिताए हैं और कई ऐसी पारियां खेली हैं जो यादगार हैं। विश्वकप 2011 में जब भारत ने विश्वविजेता का खिताब जीता था तो उसमें युवराज का सबसे बड़ा योगदान था जिन्होंने न सिर्फ अपने बल्ले से बल्कि अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग से भी सभी को चकित कर दिया था। क्रिकेट का यह स्टार फिलहाल करीब 1 साल से ज्यादा वक्त से टीम इंडिया से बाहर है लेकिन युवराज को उम्मीद है कि वो 2019 के विश्वकप में फिर से वापसी करेंगे और एक बार फिर अपने देश को चैंपिंयन बनाएंगे।
ये भी पढ़ें- INDvsWI: रोज सुबह गायत्री मंत्र का जाप और नवरात्र में व्रत रखता है वेस्टइंडीज का यह खिलाड़ी

युवराज ने कही ये बड़ी बातः
हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वो वर्ल्ड कप खेलने वाली टीम का हिस्सा हो , ऐसे में युवराज ने कहा कि मैं अपनी जगह पक्की करने के लिए जी जान लड़ा दूंगा। क्रिकेट नेक्स्ट से हुई बातचीत के दौरान युवी ने कहा कि 'मैं 2019 तक क्रिकेट खेलूंगा, चाहे वो किसी भी स्तर का हो। सेलेक्शन मेरे हाथ में नहीं है। मेरे हाथ में सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करना है। चाहे वो बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी हो या फिर फील्डिंग और फिटनेस। मैं जब टीम से बाहर हुआ तो मैंने खुद पर और अपने खेल पर ध्यान लगाया।

सचिन से भी ली सलाहः
इस बातचीत के दौरान युवराज ने कहा कि उन्होंने तेंदुलकर से भी इस बारे में बात की है और उन्होंने इसके लिए उन्हें बेहद अहम टिप्स भी सुझाए हैं। वहीं युवराज ने बताया कि हम सब सिर्फ इसलिए खेलते हैं कि हम उससे प्यार करते हैं और देश के लिए खेलना पसंद करते हैं। युवी ने कहा आप देखना मैं जरूर वापसी करुंगा।

फिटनेस ट्रेनिंग के लिए इंग्लैंड गए युवीः
इस इंटरव्यू में युवराज सिंह ने खुलासा किया कि आईपीएल में जब उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा तो 'मैं ट्रेनिंग कैंप के लिए इंग्लैंड गया, जहां मैंने अपनी फिटनेस पर काम किया। वहां के ट्रेनर जेम्स जो कि एक मरीन थे उन्होंने मुझे 5 हफ्तों तक ट्रेनिंग दी। भारत लौटने के बाद मैंने अगले 3 हफ्तों तक खुद पर मेहनत की और उसके बाद मैंने मध्य प्रदेश के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेला। मुझे मानसिक तौर पर बेहद अच्छा महसूस हुआ। गौरतलब हो कि विजय हजारे ट्रॉफी में युवराज ने शानदार प्रदर्शन किया था और आतिशी पारी खेली।
ये भी पढ़ें- यूथ ओलंपिक: 16 वर्षीय सौरभ चौधरी ने गोल्ड पर लगाया निशाना, बढ़ाया देश का मान
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
