Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL: हारकर भी मालामाल हुई पुणे, जानिए किसे मिला कितना पैसा?

मुंबई इंडियंस ने तीसरी बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमा लिया है। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 10 के फाइनल मैच मुंबई ने पुणे को 1 रन से हरा दिया। मैच के बाद टोनों टीमों पर जमकर धन वर्षा हुई। आईपीएल में दी जाने वाली ईनाम राशि के बारे में हम आपको बता रहे हैं। जी हां, आईपीएल दुनिया के सबसे महंगे खेलों में से एक है ऐसे में टीमों को दी जाने वाली राशि भी उसी के आधार पर तय की जाती है। आईपीएल 10 का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस को शानदार ट्रॉफी के साथ प्राइज मनी के रूप में 15 करोड़ रुपये दिए गए। वहीं हारने वाली टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट जोकि रनर-अप टीम भी रही उसे 10 करोड़ रुपये मिले।

  • बेन स्टोक्स को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ़ द सीजन अवार्ड मिला। इसमें खिलाड़ी को 10 लाख रुपए साथ में ट्रॉफी दी जाती है।
  • भुवनेश्वर कुमार को सबसे ज्यादा विकेट (26) लेने के लिए पर्पल कैप मिली। इसमें खिलाड़ी को 10 लाख रुपए साथ में ट्रॉफी दी जाती है।
  • डेविड वार्नर को 641 रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप मिला। इसमें खिलाड़ी को 10 लाख रुपए साथ में ट्रॉफी दी जाती है।
  • ग्लेन मैक्सवेल ने सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने के लिए पुरस्कार जीता। इसमें खिलाड़ी को 10 लाख रुपए साथ में ट्रॉफी दी जाती है।
  • बासिल थंपी को सीजन का इमर्जिंग प्लेयर चुना गया। इसमें खिलाड़ी को 10 लाख रुपए साथ में ट्रॉफी दी जाती है।
  • सुनील नरेन ने सीजन का सबसे तेज अर्धशतक के लिए पुरस्कार जीता - चिन्नास्वामी में आरसीबी के खिलाफ 15 गेंदों में 50 रन बनाए थे। इसमें खिलाड़ी को 10 लाख रुपए साथ में ट्रॉफी दी जाती है।
इसके अलावा आपको बता दें कि पुणे और गुजरात लॉयंस का ये आखिरी आईपीएल था। क्योंकि गुजरात और पुणे को राजस्थान और चेन्नई सुपरकिंग्स के दो साल के लिए सस्पेंड होने के विकल्प के रूप में आईपीएल में शामिल किया गया था। अब जब राजस्थान और चेन्नई का सस्पेंशन खत्म हो रहा है ऐसे में पुणे और गुजरात का आईपीएल के बाहर होना तय है। आईपीएल के नियमों के मुताबिक 10 साल बाद खिलाड़ियों को रिलीज करना होता है। इसका मतलब है कि आईपीएल 11 के लिए सभी खिलाड़ियों की बोला फिर से लगेगी। ये देखना दिलचस्प होगा कि बड़े खिलाड़ियों को कौन सी टीम खरीदती है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+