शेट्टी को वानखेड़े स्टेडियम स्थित बीसीसीआई और आईपीएल मुख्यालय से गायब कुछ जरूरी कागजातों का पता लगाने का महत्वपूर्ण काम सौंपा गया है। बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने सोमवार को स्वीकार किया था कि कुछ महत्वपूर्ण कागजात दफ्तर से गायब हैं और आयकर विभाग लगातार उन्हीं कागजातों की मांग कर रहा है।
शेट्टी ने एक टेलीविजन चैनल के साथ बातचीत के दौरान कहा, "मैंने देखा है कि हमारे पास कुछ महत्वपूर्ण करारों से जुड़े कागजात नहीं हैं। आयकर विभाग लगातार उन्हीं कागजों की मांग कर रहा है। हमारे पास सिर्फ उनकी प्रतियां हैं, जिन्हें आयकर विभाग वैध नहीं मान रहा है। आईपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर रमन ने बताया है कि इन कागजातों की असली प्रतियां मोदी के पास हैं। मैं ऐसे सभी कागजातों की सूची तैयार कर रहा हूं, जो हमारे पास होने चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।