मिस्ट्री गर्ल के साथ हार्दिक पांड्या की फोटो वायरल, लोगों ने कहा 'कौन है, भाभी हैं क्या...'
नई दिल्ली। भारतीय टीम के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे सीरीज में अपने हरफनमौला प्रदर्शन के बाद हर किसी के लिए चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर पांड्या अपने प्रदर्शन के अलावा किसी और बात के लिए भी चर्चा में बने हुए हैं। पिछले दिनों ट्विटर पर एक छोटी सी बातचीत के बाद पांड्या और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के अफेयर की अफवाहें फैलने लगी, वहीं बाद में एंकर शिबानी दांडेकर ने ट्विटर पर पांड्या की खूब तारीफ की।

'कौन है, भाभी हैं क्या...'
हालांकि इस समय सोशल मीडिया पर पांड्या के साथ एक लड़की का फोटो वायरल हो रहा है। लेकिन अब तक इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में कोई जानकारी नहीं है. इस तस्वीर के नीचे पांड्या के फैंस इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में भी पूछ रहे हैं कि 'कौन है, भाभी हैं क्या...'
|
कौन है मिस्ट्री गर्ल
लड़की के साथ पांड्या की सेल्फी वायरल होने के बाद एक न्यूज वेबसाइट ने इस लड़की को मिस्ट्री गर्ल करार दे दिया।
|
पांड्या की बहन है ये लड़की
हालांकि हार्दिक पांड्या ने खुद इस ट्वीट का जवाब देकर मिस्ट्री गर्ल का खुलासा कर किया है। दरअसल ये लड़की कोई और नहीं बल्कि हार्दिक पांड्या की बहन है।

ये है पांड्या की गर्लफ्रैंड
वैसे हार्दिक पांड्या की एक गर्ल फ्रेंड भी है। पांड्या कोलकाता की 22 वर्षीय फेमस मॉडल लीशा शर्मा को पिछले कुछ सालों से डेट करते हैं।

शानदार लय में हैं हार्दिक पांड्या
गौरतलब है कि पांड्या इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सफल वनडे सीरीज खत्म की है। जिसके लिए पांड्या को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। भारतीय कप्तान विराट कोहली और टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री के मुताबिक हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया सीरीज की सबसे बड़ी खोज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
