Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मां बनने के बाद सानिया ने शूरू की वापसी की तैयारियां, जल्द ही टेनिस कोर्ट में दिखेंगी

नई दिल्ली। सानिया मिर्जा इस समय अपने पारिवारिक जीवन का भरपूर आनंद उठा रही हैं। हाल ही में वे एक बहुत प्यारे से बेटे की मां बनी हैं। बेटे इजहान के जन्म के बाद से उनको दुनिया भर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इन खुशियों के पलों के बीच सानिया ने अपना जन्मदिन भी गुरूवार को बहुत धूमधाम से मनाया। अब खेल से लंबे ब्रेक को बाद सानिया ने वापस टेनिस कोर्ट में आने की तैयारी शूरू कर दी है।

इसके लिए सानिया ने सबसे पहले अपनी फिटनेस पर ध्यान देने का फैसला किया है। सानिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इन तैयारियों का एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- "लंबे समय बाद जिम गई हूं। इस दौरान मैं किसी बच्चे की तरह से उत्साहित हूं। वापसी की शुरूआत कहीं से तो करनी ही थी, तो अपने जन्मदिन पर क्यों नहीं।" इस दौरान सानिया ने इंडिया की जर्सी पहने हुए अपने दोनों हाथों में डंबल उठा रखे हैं।

ऐसा लग रहा है कि इसी के साथ सानिया ने अपना लंबा ब्रेक खत्म करने का मूड बना लिया है और वे फिर से खेलने के लिए बेताब हैं। उम्मीद करते है जल्द ही सानिया टेनिस कोर्ट में अपने शाट्स लगाती हुई नजर आएंगी।

बता दें कि मिर्जा की शोएब से शादी 12 अप्रैल 2010 को हुई थी और अभी पिछले दिनों 10 अक्टूबर को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। इस दौरान सानिया से मिलने बॉलीवुड हस्तियों का आना जाना भी लगा हुआ है।

Story first published: Saturday, November 17, 2018, 17:59 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+