Asia Cup 2018: कम अभ्यास करके भी गेंदबाजी में कैसे सफल हो जाते हैं केदार जाधव, खुद खोला राज
नई दिल्ली। पैर की मांसपेशियों में खिंचाव से उबरने के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे जाधव ने बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मुकाबले में तीन विकेट चटकाए। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज ने खान ने खुद कहा कि उनकी टीम दो गेंदबाजों के लिए तैयारी करके आई थी लेकिन तीसरे गेंदबाज ने उन्हें मात दे दी। केदार की गेंदबाजी की सफलता का राज क्या है उन्होंने खुद इसका राज खोला है।केदार की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया।

कम अभ्यास है सफलता का राज:
भारत की ओर से 42 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले जाधव ने कहा, ‘‘मैं नेट्स पर अधिक गेंदबाजी नहीं करता। ईमानदारी से कहूं तो मैच से पहले अभ्यास सत्र में मैं कुछ ही ओवर फेंकता हूं। मुझे लगता है कि अगर नेट सत्र में मैं अपनी गेंदबाजी पर काम करने का प्रयास करता हूं तो इसमें जो भी कुछ अलग चीज है वह खत्म हो सकती है। इसलिए मैं अपनी सीमा में रहता हूं।''

धोनी ने बदल दिया जीवन:
जाधव बताते हैं कि 2016 में जब पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें गेंद थमाई तो उनके अंदर का गेंदबाज सामने आया।उन्होंने कहा, ‘‘धोनी भाई ने जब से न्यूजीलैंड के खिलाफ उस मैच में मुझे गेंदबाजी के लिए कहा तब से मेरा जीवन पूरी तरह से बदल गया।''भारत को रविवार को एक बार फिर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है और उस संदर्भ में जाधव ने कहा, ‘‘भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा रोमांचक होते हैं, हम जीते और अच्छा महसूस कर रहे हैं लेकिन हम प्रत्येक टीम के साथ इसी जज्बे के साथ खेलते हैं।''

जाधव ने बनाया रिकॉर्ड:
पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए केदार जाधव ने 3 विकेट चटकाए। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया। जाधव पहले ऐसे पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने सातवें या उससे निचले क्रम पर गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ तीन विकेट झटके।जाधव ने 9 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने इस दौरान उन्होंने बाबर आजम (47), पाक कप्तान सरफराज अहमद (6) और शादाब खान (8) को अपना शिकार बनाया। ये उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।बता दें कि जाधव ने अभी तक के वन-डे क्रिकेट करियर में 42 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 19 विकेट चटकाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
