फिलिप के बाद अब मौत के गेंद ने ली अंपायर की जान
यरुशलम। अभी पूरा क्रिकेट जगत आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज की मौत से उबर भी नही पाये थे कि एक और दर्दनाक मौत ने पूरे क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया है। मामला इजराइल के अशदोद शहर का है जहां शनिवार को एक क्रिकेट मैच के दौरान एक बॉल क्रिकेट के अंपायर के सिर पर लग गई जिसके चलते अंपायर की मौत हो गई। अंपायर की उम्र 60 साल की थी।
इस बात की जानकारी पुलिस ने ही मीडिया को दी। पुलिस के मुताबिक बैट्समैन ने एक जोरदार शॉट खेला जिसके चलते गेंद सीधे अंपायर के सिर पर आकर लग गई, अंपायार की हालत गंभीर थी, उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गईं।
मालूम हो कि 27 नवंबर को आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज(25) की मौत सिर पर बाउंसर लगने से हो गई थी। फिलिप को सिर में चोट लगी थी जिसके बाद उनकी सिर की नस फट गई थी, हालांकि उनकी सर्जरी हुई थी लेकिन दो दिन कोमा में रहने के बाद उनकी मौत हो गई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications