-Staff
सिडनी, 25 जूनः आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा की पत्नी एवं कैंसर पीड़ित महिलाओं की प्रेरणास्रोत जेने के अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री केविन रूड्ड के साथ देश के प्रमुख क्रिकेट खिलाड़ी शरीक हुए।
स्तन कैंसर से जूझ रही जेने का रविवार को क्रोनिला स्थित आवास पर निधन हो गया था। वे 42 वर्ष की थीं। सिडनी के प्रसिद्ध गेरिसन गिरिजाघर में बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। बिशप रे स्मिथ ने कहा, "जेने एक अच्छी पत्नी, प्यारी मां, समर्पित बेटी और भरोसेमंद मित्र थीं।"
जेने को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए स्टीव वॉ, शेन वार्न, मार्क वॉ, माइकल वेवन समेत आस्ट्रेलियाई क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ी पहुंचे। अंतिम संस्कार में साउथ वेल्स के प्रधानमंत्री मोरिस इएमा भी पहुंचे थे। क्रिकेट खिलाड़ी मैथ्यू हैडन की पत्नी कैली ने जेने का अंतिम संदेश पढ़कर सुनाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Wednesday, June 25, 2008, 15:03 [IST]
Other articles published on
Jun 25, 2008