For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वेस्टइंडीज क्रिकेट ने घोषित किए सालाना अवार्ड, जेसन होल्डर के नाम हुई बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के टेस्ट और ODI कप्तान जेसन होल्डर ने कैरेबियाई टीम का नेतृत्व जिस तरह से किया है उससे हर कोई प्रभावित है। विंडीज का यह युवा कप्तान अपने दमदार ऑलराउंड खेल के कारण भी आधुनिक क्रिकेट में अपना काफी दमखम रखता है। जेसन होल्डर के नाम एक शानदार उपलब्धि और दर्ज हो गई है। होल्डर को क्रिकेट वेस्टइंडीज टेस्ट (CWI) प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया है।

होल्डर को यह अवॉर्ड CWI के वार्षिक अवार्ड प्रोग्राम में दिया गया। इस अवार्ड को देते हुए होल्डर के पिछले साल के प्रदर्शन को आधार बनाया गया है। इस दौरान (2018) ने 336 रन बनाने के अलावा 33 विकेट भी लिए। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस अवॉर्ड की जानकारी दी।

शाई होप को CWI ODI प्लेयर ऑफ द ईयर और कीमो पॉल को CWI टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया है। होप ने 2018 में वनडे क्रिकेट में 875 रन बनाए तो वहीं पॉल ने टी20 क्रिकेट में 124 रन बनाने के अलावा 17 विकेट भी लिए।

इसके अलावा तेज गेंदबाज ओशाने थॉमस को साल के उभरते हुए खिलाड़ी का अवार्ड दिया गया है। ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को कैरेबियन टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला है। जबकि अंपायरों में जोएल विल्सन को वेस्टइंडीज अंपायर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला है।

बता दें कि इस समय भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर ही है। टीम इंडिया इस दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज जीत चुकी है। अब भारत का अगला बड़ा अभियान 22 अगस्त से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ शुरू हो रहा है। यह टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियशिप के तहत खेली जाएगी।

Story first published: Tuesday, August 20, 2019, 10:47 [IST]
Other articles published on Aug 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+