रहमान के सुर और गुलजार के बोल से सजेगा हॉकी विश्व कप 2018 का थीम सॉन्ग
नई दिल्ली। हॉकी विश्व कप 2018 में भारतीय संगीत का तड़का लगेगा। खबर है कि विश्व कप का थीम सॉन्ग संगीत के लिए जाने जाने वाले एआर रहमान व मशहूर गीतकार गुलजार तैयार करेंगे। 28 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर तक इस बार का हॉकी विश्व कप खेला जाएगा।27 नवंबर को होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में ए आर रहमान अपनी प्रस्तुति देंगे। बता दें कि इस बार का पुरूषों का हॉकी वर्ल्ड कप ओड़िशा में होने वाला है।

एआर रहमान ,बोले - गर्व की बात
'जय हिंद हिंद, जय इंडिया' नाम से इस गीत के बोल गुलजार ने लिखा है। रहमान ने कहा कि''भारत को हॉकी खेल से बेहतर कुछ बयां नहीं कर सकता। हमारी अपनी सरजमीं पर हो रहे इस आयोज पर हमें गर्व है। दुनिया के सबसे बड़े हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन हमार लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा, ''इस गीत को तैयार करने में गुलजार साहब ने मेरा साथ दे रहे हैं। यह रोमांचित करने के साथ ही प्रेरित भी करेगा।"

गुलजार की तारीफ:
ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भुवनेश्वर में रहमान का लाइव प्रस्तुति देना सम्मान की बात होगी। वह देश की आवाज हैं और अब इस गाने के साथ देश की आवाज विश्व कप की आवाज है। मुख्यमंत्री ने गुलजार के भी तारीफ के कसीदे पढ़ते हुए कहा कि ''हम भाग्यशाली हैं कि गुलजार साहब ने इसमें अपनी कलम का जादू बिखेरा है। इन दो दिग्गजों का साथ आने से केवल खिलाड़ी ही प्रेरित नहीं होंगे बल्कि ओड़िशा में होने वाले विश्व कप के लिए पूरा देश अपना समर्थन देगा।

तीसरी बार मेजबानी:
'जय हिंद हिंद, जय इंडिया' नाम वाले इस गाने का संदेश है कि हार या जीत कोई बड़ी चीज नहीं बल्कि खेल उससे बड़ी चीज है।सीएम नवीन ने कहा कि राज्य में पहली बार एआर रहमान का लाइव शो होगा यह सबसे ज्यादा रोमांचक है।बता दें कि इस 27 नवंबर को ओपनिंग सेरेमनी के दौरान भारत को कलिंगा स्टेडियम में एरआर रहमान प्रस्तुति देंगे।
गौरतलब है कि हॉकी विश्व कप के 14वें संस्करण की मेजबानी भारत कर रहा है। इस बार कुल16 देश इसमें भाग ले रहे हैं। इससे पहले भारत 1982 मुंबई और 2010 नई दिल्ली में विश्व कप की मेजबानी कर चुका है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
